पति के साथ मिली चार साल से गायब युवती

■पति के साथ मिली चार साल से गायब युवती

■किच्छा। ऑपरेशन शिनाख्त के तहत अउनि होशियार सिंह, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र, हेड कांस्टेबल जगदीश अधिकारी, कांस्टेबल कमल सिंह, कांस्टेबल महेंद्र सिंह ने चार अप्रैल को थाना ट्रांसिट कैंप , नानकमत्ता , सितारगंज, पुलभट्टा, रुद्रपुर, पंतनगर क्षेत्र में गुमशुदाओं के परिजनों से मिलकर जानकारी की गई।थाना किच्छा में दिनांक तीन जुलाई 2021 को दर्ज गुमशुदगी गुमशुदा रजनी पुत्री केदारनाथ निवासी गोलापुर हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 18 वर्ष जो घर से बिना बताए चली गई थी उसके संबंध में उसके घर जाकर परिजनों से जानकारी की गई तो पता चला कि रजनी पीलीभीत निवासी विक्की मिश्रा नाम के लड़के के साथ चली गई है। ऑपरेशन शिनाख्त टीम द्वारा पीलीभीत पुलिस चौकी ठेका क्षेत्र में जाकर पूछताछ की गई तो पता चला कि विक्की मिश्रा पुत्र सेवाराम वर्तमान में पंचकूला हरियाणा में रहता है। पुलिस टीम द्वारा पंचकूला हरियाणा मैं जानकारी की गई तो पता चला कि विक्की मिश्रा रजनी के साथ हल्द्वानी में रह रहा है और जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करता है। पुलिस टीम द्वारा हल्द्वानी जाकर विक्की मिश्रा के संबंध में जानकारी की गई तो विक्की मिश्रा रजनी के साथ लाल डाट के पास हल्द्वानी में मिला। उसकी एक बेटी तृषा उम्र 3 वर्ष हो गई है। गुमशुदा रजनी द्वारा अपना नाम आधार कार्ड में पूजा पत्नी विक्की मिश्रा रख लिया है। गुमशुदा रजनी उर्फ पूजा को थाना किच्छा बुलाया गया गुमशुदा के परिजनों को सूचित किया गया। गुमशुदा के परिजनों द्वारा उक्त गुमशुदगी कोई कार्रवाई न करने के संबंध में लिखित दिया गया। इसके बाद वह पति के साथ चली गई।









