असंगठित कर्मकार बोर्ड की बैठक में आदेश ठाकुर ने उठाये कई मुद्दे

■असंगठित कर्मकार बोर्ड की बैठक में आदेश ठाकुर ने उठाये कई मुद्दे

■सितारगंज। देहरादून सचिवालय में उत्तराखंड असंघटित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की प्रथम बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई।
इसमें बोर्ड के सदस्य सितारगंज निवासी आदेश ठाकुर ने कई मुद्दे उठाए। उन्होंने बैठक में कहा कि योजना का लाभ मजदूरों को मिले।


बीमा योजना का लाभ विभाग की ओर से श्रमिकों को दिया जाए।
कहा कि मजदूर की बेटियों की शादी के लिए मिलने बाला पैसे डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में जाए।
उत्तराखंड में कार्य कर रही फैक्टरियों के सीएसआर का पैसा उत्तराखंड में ही हो किसी अन्य प्रदेश में ना हो।









