किच्छा क्षेत्र में 80 लाख हेरोइन के साथ दो अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

किच्छा क्षेत्र में 80 लाख हेरोइन के साथ दो अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

■किच्छा में 80 लाख हेरोइन के साथ दो अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

■एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स और थाना किच्छा पुलिस ने किया गिरफ्तार,

■262 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद


■नारायण सिंह रावत

■किच्छा। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टीम और थाना किच्छा पुलिस ने आजाद नगर शिव मंदिर के सामने दरऊ, किच्छा के पास से दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से कुल 262 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई ।
   अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे हेरोइन शाहबुद्दीन से लेकर आए हैं जो रायनवादा बरेली का रहने वाला है।एसटीएफ ने पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है। उन पर अलग से कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी चमन बाबू पुत्र नेमचंद निवासी रायनवादा, बहेड़ी मोहम्मद शादाब अंसारी पुत्र मोहम्मद यूनिस अंसारी निवासी मुंडिया जागीर देवरनिया बरेली ।
एंटी नार्कोटिक्स निरीक्षक पावन स्वरुप, एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई विनोद चंद्र जोशी
एएसआई जगवीर शरण हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद, आरक्षी मोहित जोशी थाना किच्छा पुलिस टीम एसआई हेम चन्द्र तिवारी, आरक्षी उमेश सिंह आदि शामिल हैं!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page