अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का ताबातोड़ एक्शन, ताबातोड़ एक्शन से शराब माफियाओं में हड़कंप

■अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का ताबातोड़ एक्शन, ताबातोड़ एक्शन से शराब माफियाओं में हड़कंप

■सितारगंज:- होली पर्व को मद्देनज़र अवैध मदिरा पर रोकथाम के लिए आबकारी आयुक्त द्वारा जारी किए गए सख्त निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग द्वारा जनपद में निरंतर सघन प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।जिला आबकारी अधिकारी एन0आर0 जोशी के ताबातोड़ कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया,टीम भी सक्रिय होने के साथ जगह जगह – अवैध शराब की जा रही कार्यवाही!

इसी कड़ी में आज दिनांक 6मार्च, 2025 को जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह एन0आर0 जोशी के निर्देशानुसार अवैध मदिरा निर्माण व और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 02 खटीमा टीम ने सितारगंज क्षेत्र में पंडरी गांव में अभियुक्त सोना सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी-पण्डरी
थाना-सितारगंज के घर से तलाशी के दौरान 16 पाउचों में लगभग 08 लीटर एव अभियुक्ता रानो कौर पली महेन्द्र सिं उफ बलविंदर निवासी-पण्डरी के घर से 10 पाउचों में लगभग 05 लीटर
अभियुक्ता स्वर्ण कौर पत्नी छिंदर सिंह व
निवासी-पण्डरी के घर से तलाशी के दौरान 24 पाउचों में लगभग 12 लीटर कव्ची शराब बरामद की गयी !अभियुक्तों के विरूद्द 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग
पंजीकृत कर अंग्रिम कार्यवाही की जा रही है।टीम का यह अभियान आगे भी जारी
रहेगा। आबकारी टीम में उप आबकारी निशरीक्षक श्री०जगदीश कुमार.प्रधान आबकारी सिपाही नितेश भारद्वाज.,आबकारी सिपाही दीपक चन्द्रव पंकज जोशी आदि लोग
मौजूद रहे।








