किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक पर मुकदमा

किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक पर मुकदमा

■किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक पर मुकदमा

■सितारगंज। पड़ोसी गांव की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी युवक पर पुलिस ने पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। क्षेत्र के एक गांव के महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ग्राम औदली निवासी आरोपी बूटा सिंह उसके घर आया जहां उसकी 13 वर्षीय बेटी अकेली थी। बेटी को अकेला देखकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को धमकी देकर फरार हो गया। जब उसके परिजन आए तो किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। किशोरी के परिजन थाना सितारगंज पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी बूटा सिंह निवासी ग्राम औदली पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page