बीचबचाव करने पर कैंची से हमला,पहले भी कई लोगों पर हमले कर चुका है

■बीचबचाव करने पर कैंची से हमला,

■सितारगंज। बीचबचाव करने पर एक आरोपी ने ई रिक्शा चालक पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में चालक को ओंठ पर आठ टांके आए और चार दांत टूट गए। मोहम्मद जाहिद पुत्र मोहम्मद नूर निवासी वार्ड 12 सितारगंज के अनुसार वह सोमवार को सुबह अमरिया चौराहा पर सवारियों की तलाश में खड़ा था। इसी बीच तनवीर अहमद पुत्र इनायत हुसैन निवासी वार्ड नं0 12 वाईपास कालौनी सितारगंज व मोहम्मद शाह निवासी पण्डरी आपस झगड़ रहे थे। मोहम्मद शाह ने तनवीर की आँखों में अपनी उँगलियों मार दी। ईस पर वह बीचबचाव करने गया। इससे नाराज मोहम्मद शाह ने उस पर कैंची से जान लेवा हमला कर दिया। और कैंची मेरे मुँह पर मारी जिससे मेरे सामने की चार दाँत टूट गये और होठ फट गया तथा मेरे सिर पर भी मारा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। प्रार्थी को सलीम मुल्ला व अन्य लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सितारगंज में इलाल के लिए ले गये। जहाँ पर प्रार्थी का इलाज चला और मेरे होठ में चार टांके आये और 4 दांत टूट गए। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंसेट।
पहले भी कई लोगों पर हमले कर चुका है आरोपी ई रिक्शा चालक पर कैंची से हमला करने का आरोपी मोहम्मद शाह पहले भी लोगों पर हमले कर चुका है। वह लोगों की आंख में उंगलियों से वार कर देता है। इसके बाद सामने वाले को बेरहमी से पीटता है।









