संवरेंगे सितारगंज के तीन चौराहे,वेस्ट तो वंडर योजना के तहत खराब वस्तुओं से तैयार की जा रही कलात्मक मूर्तियां

संवरेंगे सितारगंज के तीन चौराहे,वेस्ट तो वंडर योजना के तहत खराब वस्तुओं से तैयार की जा रही कलात्मक मूर्तियां

■संवरेंगे सितारगंज के तीन चौराहे
वेस्ट तो वंडर योजना के तहत खराब वस्तुओं से तैयार की जा रही कलात्मक मूर्तियां

●चित्र परिचय-बिज्टी चौक का डिजाइन

■केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के विकास कार्यो के चलते सितारगंज का हुआ काया कल्प

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। नगर पालिका परिषद सितारगंज के तीन चौराहे सँवारे जाएंगे। वेस्ट तो वंडर पहल के तहत नगर के प्रमुख स्थानों को पुराने लोहे के स्क्रैप और बेकार टायरों का उपयोग कर सजाया जा रहा है।

●चित्र परिचय- प्रतिभा कोहली(अधिशासी अधिकारी)

ईओ प्रतिभा कोहली ने बताया कि योजना पर काम शुरू कर दिया गया। जल्द ही शहर के चौराहे भव्य और आकर्षक दिखेंगे।
ऐसे होंगे चौराहे


●चित्र परिचय-स्क्रेप द्वारा तैयार किये गए राज्य पक्षी मोनाल,राज्य पशु कस्तूरी मृग

बिजटी चौक का सौंदर्गीकरण : लोहे के स्क्रैप से राज्य पक्षी मोनाल, राज्य पुष्प ब्रह्म कमल, राज्य वृक्ष बुरांश एवं राज्य पशु कस्तूरी मृग की आकृतियों तैयार कर चौक को भव्य रूप दिया जा रहा है। साथ ही. डिज़ाइनर पौधों से इसे और आकर्षक बनाया जाएगा। यह कार्य तंजीम फर्नीचर को सौंपा गया है। जिसकी ओर से आसिफ, पंकज (डिज़ाइनर एवं आर्टिस्ट), विजेंद्र सिंह, जितेंद्र और राज कमल (टेक्नीशियन) इसे अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
सब्जी मंडी क्षेत्र में पार्क का निर्माण
ट्रेड व्हील का निर्माण किया जा रहा है। पुराने टायरों से सुंदर सोफा सेट, बेंच एवं अन्य आकर्षक बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

लोहे के स्क्रैप से आधुनिक आर्ट पीस तैयार किए जाएंगे
इस परियोजना को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 टूलकिट के मानकों के अनुसार लागू किया जा रहा है। इसमें रिड्यूस, रीयूज और रिसायकल के सिद्धांत, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

इस पहल के मुख्य उ‌द्देश्य : कचरे के पुनः उपयोग से शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाना। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में शहर की रैंकिंग सुधारना। नागरिकों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से बदल रही शहर की तस्वीर
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की पहल से सितारगंज शहर की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने सितारगंज शहर में सौंदर्य करण का काम शुरू कराया था। इसके तहत नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाकर सड़कों को चौड़ा किया गया। कैबिनेट मंत्री के प्रयासों से ही उमरिया चौराहे पर प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा लगाया गया साथ ही चौराहे का सुंदरीकरण किया गया।



Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page