बिजली विभाग ने आठ गांवों में मारा छापा, 16 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, केस दर्ज

■बिजली विभाग ने आठ गांवों में मारा छापा, 16 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, केस दर्ज

■खटीमा। बिजली विभाग में ताबड़तोड़ छापेमारी कर आठ गांवों में कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम की ओर से 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बकाया बिल वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए टीम ने एसडीओ अंबिका यादव और जेई विनोद जोशी के नेतृत्व में जमौर, बंडिया, बनगवां, रघुनिया, परसिया जमौर, कंचनपुरी, पुरनापुर, हल्दी में छापेमारी की। यहां कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। टीम ने बिजली चोरी करने वाले 16 लोगों के केबल और अन्य उपकरण जब्त कर लिए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में लाइनमैन जोसफ गिल, फ्रांसिस, मनोज राणा, दीपक रावत, गुलाब सिंह शामिल थे।








