अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का एक्शन सितारगंज व नानकमत्ता क्षेत्र में सख्त कदम,

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का एक्शन सितारगंज व नानकमत्ता क्षेत्र में सख्त कदम,

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का एक्शन-जैक्शन सितारगंज व नानकमत्ता क्षेत्र में सख्त कदम,

जिला आबकारी अधिकारी जोशी के कार्य भार संभलते ही शराब माफियाओं में हड़कंप

■नानकमत्ता:- आगामी निकाय चुनाव 2025 के मद्देनज़र अवैध मदिरा पर रोकथाम के लिए आबकारी आयुक्त द्वारा जारी किए गए सख्त निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग द्वारा जनपद में निरंतर सघन प्रवर्तन कार्यवाही की जा रही है।जिला आबकारी अधिकारी एन0आर0 जोशी के चार्ज लेते ही शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया,टीम भी सक्रिय होने के साथ जगह जगह – अवैध शराब पर की जा रही कार्यवाही!

इसी कड़ी में आज दिनांक 011जनवरी, 2025 को जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह एन0आर0 जोशी के नेतृत्व अवैध देशी मदिरा व संबंधित सामग्री बरामद की निर्देशानुसार अवैध मदिरा निर्माण व बिक्री के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र-02, खटीमा टीम द्वारा नानकमत्ता क्षेत्रान्तर्गत कच्ची खमरिया गांव के पास नदी के किनारे पर चल रहे अवैध शराब निर्माण के अड्‌डे पर दबिश दी गयी। कार्यवाही के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 02 भट्टियों को मौके पर समूल नष्ट किया गया व 30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी एवं 2500 किलोग्राम लहन को भी नष्ट किया गया। टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक श्री०लालू राम राणा, उप आबकारी निरीक्षक जगदीश कुमार, प्रधान आबकारी सिपाही नितेश भारद्वाज, आबकारी सिपाही दीपक चन्द्र व पंकज जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page