अवैध चरस के चार नशा तस्कर,गिरफ्तारचारों के कब्जे से ढाई किलो चरस बरामद

अवैध चरस के चार नशा तस्कर,गिरफ्तारचारों के कब्जे से ढाई किलो चरस बरामद

■अवैध चरस के चार नशा तस्कर गिरफ्तार
चारों के कब्जे से ढाई किलो चरस बरामद

■पिथौरागढ़ के धारचूला से तस्करी कर लाई जा रही थी चरस

■नारायण सिंह रावत

■नानकमत्ता। एसओजी टीम ने चौकी प्रतापपुर बैरियर पर चेकिंग में खटीमा की तरफ से आ रही कार यूके06बीएफ 5770 को रोककर जांच की। वाहन के अन्दर चालक सहित 04 लोग सवार थे। चालक से नाम पता पूछने पर वाहन में बैठे चारों व्यक्ति पुलिस वालों को देख घबराने लगे। शक होने पर नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गई तो वाहन चालक ने अपना नाम हिमांशु पाण्डे निवासी छतरपुर, थाना पंतनगर बताया। वाहन चालक की जैकेट को खोल कर तलाशी ली तो 1.110 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
मिथिलेश भगत निवासी वार्ड नं06 आवाश विकाश थाना ट्रान्जिट कैम्प रुद्रपुर के कब्जे से 1.120. किलोग्राम चरस बरामद हुई।
मनोज सिंह ग्राम खुमती, थाना बलवाकोट, जिला पिथौरागढ के कब्जे से 260 ग्राम चरस बरामद हुई। हरसिंह फर्सवाण निवासी ग्राम खुमती, थाना बलवाकोट, जिला पिथौरागढ के कब्जे से 0.254 ग्राम चरस बरामद की गई। बरामद वाहन कार को कब्जे पुलिस लिया गया।चारों अभियुक्तो को अवैध चरस की बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभिक्तों से नशे में संलिप्त लोगो के सम्बन्ध में भी जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम
उनि शंकर सिंह बिष्ट, अपर उनि कृपाल सिंह , धनराज, शुभम सैनी

एसओजी टीम निरीक्षक संजय पाठक, उनि दीवान सिंह बिष्ट, ललिक कुमार, पंकज बिनवाल, राजेन्द्र कश्यप, नीरज भोज आदि शामिल हैं!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page