बाजपुर से करीब 6 लाख की चरस के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार, प्रयागराज महाकुंभ में ले जा रहा था बेचने

■बाजपुर से करीब 6 लाख की चरस के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार, प्रयागराज महाकुंभ में ले जा रहा था बेचने
■पकड़े गये नशा तस्कर से करीब 01 किलो 260 ग्राम चरस बरामद

■बाजपुर। एसटीएफ ( एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट ने गुरुवार शाम को थाना बाजपुर क्षेत्र में पुलिस को साथ लेकर दोराहा- बाजपुर रोड के पास से एक चरस तस्कर जयनाथ
निवासी ग्राम सरकड़ी, जिला रामपुर को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से कुल 01 किलो 260 ग्राम चरस बरामद हुई ।
आरोपी जयनाथ ने पूछताछ में बताया कि वे यह चरस बाजपुर के मोहाली गांव से लाया है, जिसको प्रयागराज कुंभ मेले मे बेचने के लिए ले जा रहा था। बाजपुर में चरस सस्ते दामों में मिल जाती है जो कुंभ मेले मे काफी महंगी बिकती है, आरोपी ने बताया कि वह अक्सर चरस ले जाकर यूपी मे बेचता रहता।एसटीएफ टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
एंटी नार्कोटिक्स टीम
निरीक्षक पावन स्वरुप, एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई विनोद चंद्र जोशी, एएसआई जगवीर शरण
हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद, आरक्षी मोहित जोशी
थाना बाजपुर पुलिस टीम एसआई रमेश चंद्र बेलबाल,आरक्षी नरेन्द्र सिंह, आरक्षी गीरिजा शंकर आदि शामिल हैं!









