सितारगंज के दो नशे के सौदागर 4.50 करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार

■सितारगंज के दो नशे के सौदागर 4.50 करोड़ की स्मैक के साथ गिरफ्तार शुक्रवार देर रात खटीमा क्षेत्र से पकड़े गए आरोपी एक तमंचा और 06 कारतूस एक कार बरामद

■नारायण सिंह रावत
■खटीमा। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और खटीमा पुलिस में सितारगंज के रहने वाले दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों तस्करों से 1 किलो 527 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 4:50 करोड रुपये रखी गई है। आरोपियों कब्जे से एक तमंचा, छह कारतूस और एक कार भी बरामद की गई है। आरोपियों गिरफ्तार करने वाले टीम को एसपी ने 25000 पुरस्कार देने की घोषणा की है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और खटीमा पुलिस ने चकरपुर बनमंडी महादेव मंदिर के पास से दो व्यक्ति हरविंदर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी शक्तिफार्म, सितारगंज और जसंदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह निवासी जनता फार्म गौरी खेड़ा को 01 किलो 527 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद स्मैक को वह उत्तर प्रदेश के मीरगंज से बबलू नामक व्यक्ति से लेकर आये थे। जिसको आज नेपाल में किसी लाला को बेचने जा रहे थे। पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है। तस्करी में लिप्त अभियुक्त बीते दो सालों से मीरगंज से स्मैक लाकर नेपाल में अपने एजेंट को सप्लाई कर रहे थे ।

एएनटीएफ और एसटीएफ टीम में
निरीक्षक पावन स्वरुप, उप निरीक्षक विपिन चंद्र जोशी, उप निरीक्षक विनोद चंद्र जोशी, एएसआई जगवीर शरण, मुख्य आरक्षी मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद, थाना खटीमा पुलिस टीम में
उप नि प्रियांशु जोशी, आरक्षी महेश रौंकली, ईशपाल आर्या शामिल हैं।








