पोल्ट्री फार्म के कर्मचारी की सिर कूच कर हत्या मौके से हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद,

पोल्ट्री फार्म के कर्मचारी की सिर कूच कर हत्या मौके से हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद,

■पोल्ट्री फार्म के कर्मचारी की सिर कूच कर हत्या मौके से हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद,

■दूसरा कर्मचारी मौके से फरार, पुलिस तलाश में जुटी

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौका में एक पोल्ट्री फार्म में कर्मचारी की सिर कूच कर हत्या कर दी गई। पोल्ट्री फार्म के मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की। मौके से हत्या में प्रयुक्त पत्थर पुलिस ने बरामद कर लिया है। पोल्ट्री फार्म में काम करने वाला दूसरा कर्मचारी मौके से फरार है। पुलिस को आशंका है कि उसी ने हत्या की है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौका में एक पोल्ट्री फार्म पर बरा निवासी 45 वर्षीय लालता प्रसाद काम करता था। इसी पोल्ट्री फार्म में बिहार का रहने वाला एक अन्य मजदूर भी काम करता था। मंगलवार की सुबह लालता प्रसाद की लाश पोल्ट्री फार्म के पास पड़ी मिली। मौके पर एक खून लगा पत्थर भी पड़ा हुआ था। यह देखकर पोल्ट्री फार्म मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि हत्या सर पर पत्थर से वार कर की गई है। यह भी पता चला कि पोल्ट्री फार्म में काम करने वाला दूसरा कर्मचारी फरार है। पुलिस को आशंका है कि किसी विवाद में फरार कर्मचारी ने ही लालता प्रसाद की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

■इनसेट

फरार कर्मचारी पहले छोड़ गया था काम। पोल्ट्री फार्म में काम करने वाला बिहार का निवासी कर्मचारी कुछ समय पहले काम छोड़ गया था। इसके बाद वह दोबारा पोल्ट्री फार्म में काम करने आया। इस पर मलिक ने उसे दोबारा कम पर रख लिया।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page