पोल्ट्री फार्म कर्मचारियों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, नौकरी से निकलवाने की रंजिश में आरोपी ने पोल्ट्री फार्म कर्मचारी की थी हत्या           

पोल्ट्री फार्म कर्मचारियों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, नौकरी से निकलवाने की रंजिश में आरोपी ने पोल्ट्री फार्म कर्मचारी की थी हत्या           

■पोल्ट्री फार्म कर्मचारियों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार                    

■नौकरी से निकलवाने की रंजिश में आरोपी ने पोल्ट्री फार्म कर्मचारी की थी हत्या 

■नारायण सिंह रावत                             

■सितारगंज। पोल्ट्री फार्म के कर्मचारी की हत्या का चंद घण्टों पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने वहां पहले काम करने वाले एक कर्मचारी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नौकरी से निकलवाने की रंजिश की वजह से पोल्ट्री फार्म के कर्मचारियों की हत्या की थी। पुलिस में हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर लिया है। एसएसपी ने हत्या का खुलासा करने वाली टीम को ₹1000 इनाम देने की घोषणा की है।नगेन्द्र सिह निवासी ग्राम लौका फार्म ने थाने पर तहरीर दी कि उसने अपने मुर्गी फार्म पर काम करने के लिये करीब दो साल पहले लालता प्रसाद पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम बरी बाजार थाना पुलभट्टा जिला ऊधमसिंहनगर को रखा था। करीब 20-25 दिन पहले सिडकुल सितारगंज में मुझे सुमन कुमार पुत्र लल्लन दास निवासी कमलबाग रोड सनीचरा थाना मुजफ्फरपुर बिहार मिला। उसने काम पर रखने की बात कही तो उसे 3500 रुपये महीना में पोल्ट्री फार्म में काम पर रख लिया। दोनों पोल्ट्री फार्म में काम करने लगे। लगभग एक हफ्ता पहले लालता प्रसाद व सुमन की आपस में काम को लेकर लड़ाई हो गई। लालता प्रसाद के कहने पर उन्होंने सुमन कुमार को काम से निकाल दिया। इससे सुमन लालता प्रसाद से रंजिश रखने लगा। 28  जुलाई की रात में सुमन कुमार शराब पीकर गांव में लड़ाई झगड़ा कर रहा था। इस पर गांव के लोग सुमन कुमार को नशे की हालत उसके मुर्गी फार्म में छोड गए। सुमन को उसने अपने पोल्ट्री फार्म में सुला दिया।  29 जुलाई को सुमन कुमार पूरा दिन मुर्गी फार्म में सोता रहा। सुमन कुमार पोल्ट्री फार्म में लालता प्रसाद के पास सो गया। 30 जुलाई की सुबह पोल्ट्री फार्म में नौकर लालता प्रसाद मृत पड़ा था और  सुमन कुमार मौके से फरार था। एसपी सिटी मनोज कत्याल और एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़गे ने प्रेस वार्ता में बताया कि लालता प्रसाद आये दिन नगेंद्र सिंह से सुमन कुमार की शिकायत करता था। इस कारण  सुमन ने लालता प्रसाद की हत्या कर है। उसकी तलाश के लिए आसपास के व वादी के पोल्ट्री फार्म से हाइवे पर मिलने वाले लिंक मार्गों में स्थित दुकानों व घरों के सीसीटीवी कैमरों की जांच को गई। बिहार राज्य से होने के कारण उसके भागने के सम्भावित स्थानों रेलवे स्टेशनों, बस अड्‌डो आदि स्थानों में मुखबिर लगाए गए। बुधवार सुमन कुमार  को सिडकुल सितारगंज स्थित निर्माणाधीन प्लास्टिक फैक्ट्री के आगे बने निर्णाधीन गार्ड रूम के अन्दर से गिरफ्तार किया गया!अभियुक्त के बैग से घटना में प्रयुक्त लोवर जिस पर खून लगा है बरामद किया गया।

पुलिस टीम में

भूपेन्द्र सिंह बृजवाल कोतवाल,

एसएसआई कविन्द्र शर्मा, 

एसआई जगदीश चन्द्र तिवारी, एसआई प्रकाश चन्द्र भट्ट चौकी, 

एसआई सुरेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, राकेश सिंह रौकली, अ0उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह दानू, मनोज जोशी, राजेन्द्र गोस्वामी, अशोक सिंह बोरा, जगदीश लोहनी, भारत भूषण, चन्द्र प्रकाश, किरन कुमार मेहता आदि शामिल थे!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page