शुभम त्यागी चुने गए सहकारी समितियां यूनियन के क्षेत्रीय प्रतिनिधि

●शुभम त्यागी चुने गए सहकारी समितियां यूनियन के क्षेत्रीय प्रतिनिधि

चित्र परिचय- शुभम त्यागी
■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। सहकारी समितियां यूनियन उधम सिंह नगर नैनीताल के क्षेत्रीय प्रतिनिधि का चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। इसमें शुभम त्यागी सितारगंज से क्षेत्रीय प्रतिनिधि चुने गए। सितारगंज से क्षेत्रीय प्रतिनिधि के लिए दो नामांकन किए गए थे। इनमें दक्षिणी सितारगंज से शुभम त्यागी और नानकमत्ता से दिनेश कुमार शामिल थे। मतदान के दौरान शुभम त्यागी को 18 और दिनेश कुमार को 16 मत प्राप्त हुए। इस दौरान शुभम त्यागी को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी राजवीर सिंह, ऋषभ शर्मा और रमेश चंद्र जोशी की देखरेख में चुनाव हुआ।








