सितारगंज बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ,न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचिका नरूला ने कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

●सितारगंज बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
● न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचिका नरूला ने कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

■सितारगंज। बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह सितारगंज महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में संपन्न हुआ। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद की शपथ ली।
बुधवार को महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में बार एसोसिएशन सितारगंज के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचिका नरूला और जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि रुचिका नरूला द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष पद पर दयानंद सिंह, उपाध्यक्ष पद पर शक्ति प्रताप सिंह, सचिव पद पर महेंद्र चौधरी, उप सचिव पद पर प्रकाश पांडे, कोषाध्यक्ष पद पर राम बदन सिंह, लेखा परीक्षक पद पर मनोरमा गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य उर्मिला कौशिक, फहीम अहमद पटौदी, रवि सागर, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य टीना सिंह, अफसर अली, मीडिया प्रभारी अमित रस्तोगी ने शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन सचिव महेंद्र चौधरी ने किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ उत्तराखंड डॉ महेंद्र पाल सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने कहा कि वादकारियों के हित के लिए उच्च न्यायालय नैनीताल का सबसे उपयुक्त स्थान रुद्रपुर रहेगा। जिससे न्याय चला निर्धन के द्वार कहावत चरित्रार्थ होगी। यहां तहसीलदार पूजा शर्मा, सहायक चुनाव अधिकारी हरीश दुबे, भगवंत सिंह, एसके त्रिपाठी, एसके सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, वरिष्ठ समाजसेवी रामनगीना प्रसाद, सुरेश सिंघल, शिव कुमार मित्तल, अवधेश मौर्य, राजीव गुप्ता, रवि रस्तोगी, संतोष मिश्रा, महेश मित्तल, राकेश त्यागी, चौधरी अमरजीत सिंह, भगवत सिंह धपोला, वीरेंद्र रावत, मलकीत सिंह, मनोज राय, रजवंत कौर, नरेश कंसल, राकेश गुप्ता, अजय सिंह हरीश शर्मा, राजेंद्र कुमार , संतोष मिश्रा, ललित मोहन कांडपाल, मुकुल त्रिपाठी, देवेश कुमार, दानिश मालिक, विश्वजीत, रामदुलारे, बबिता , विनोद, दिनेश, सुरेश नेगी आदि उपस्थित रहे।








