बाबा तरसेम सिंह हत्या कांड : 15 टीमें हत्यारों की तलाश में लगाई गईं

बाबा तरसेम सिंह हत्या कांड : 15 टीमें हत्यारों की तलाश में लगाई गईं

●बाबा तरसेम सिंह हत्या कांड : 15 टीमें हत्यारों की तलाश में लगाई गईं

●दोनों हत्यारों को नेपाल भागने की आशंका

■नारायण सिंह रावत/नकुल भट्ट

■सितारगंज। उधमसिंह नगर में नानकमत्ता के डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या करने वाले आरोपी बाइक से ही उत्तरप्रदेश के रास्ते से नेपाल भागने की फिराक में हैं। ऐसे में पुलिस की अलग-अलग टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से हत्यारों की तलाश में लगी हुई है। दोनों आरोपियों की तलाश शरू हो चुकी है। शातिर अपराधियों पर पुलिस ने 25–25 हजार रुपए के ईनाम भी घोषित किया है।
पुलिस ने बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों पर 25–25 हजार रुपए के इनाम की घोषणा कर दोनों वांछित बदमाशों के पोस्टर जारी किए हैं। न्यायालय ने दोनों शातिर अपराधियोंपर गैर जमानतीय वारंट भी जारी किया है। पुलिस आरोपियों के पीछे लगी हुई है। बता दें पुलिस की 15 टीमें हत्यारों की तलाश में लगी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस को इनपुट मिले हैं कि बाइक सवार शूटर पीलीभीत के रास्ते बिसलपुर शाहजहांपुर की ओर भाग रहे हैं। इस पर पुलिस की दो-तीन टीम उनका पीछा करते हुए पीलीभीत पहुंची। वहां मिले फुटेज के आधार पर पुलिस टीम शूटरों का पीछा कर रही है। आशंका है कि बदमाश लखीमपुर खीरी के रास्ते नेपाल की ओर भाग सकते हैं। ऐसे में पुलिस ने नेपाल से सटे बार्डर पर भी अलर्ट कर दिया है।
उधमसिंह नगर के एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि दोनों शूटर की पहचान हो चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page