युवक की फेसबुक आईडी हैक कर मांगे रुपये

●युवक की फेसबुक आईडी हैक कर मांगे रुपये
■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। एक युवक की फेसबुक आईडी हैक कर साइबर बदमाशों ने कई लोगों से रुपए मांगे,साथ ही फोटो एडिट कर भेजी परिचितों को गालियां दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कुंवरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी फेसबुक आईडी किसी ने हैक कर ली है। आईडी हैकर उसके परिचितों को मैसेज कर रुपए मांगे जा रहे हैं। साथ ही फोटो एडिट कर गली दी जा रही है।इधर, सिडकुल में काम करने वाली एक महिला की फोटो एडिट कर साइबर बदमाशों ने अश्लील तस्वीर उसे भेज दी है। बदमाश उससे पैसे की मांग कर रहे हैं। पैसे न देने पर तस्वीर वायरल करने की धमकी दी जा रही है।









