दौड़ रहा किशोर अचानक गिरा, चली गई जान

●दौड़ रहा किशोर अचानक गिरा, चली गई जान
■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। सिसौना में दौड़ लगा रहा है एक किशोर अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि युवक की हार्ट अटैक से हुई है। 15 वर्षीय अनुज पुत्र हरीश जोशी निवासी सिसौना रविवार सुबह दौड़ लगा रहा था। इस बीच वह अचानक सड़क पर गिर गया। उसके साथ रनिंग करने वाले लड़के लकी पुत्र दीपक धामी तथा योगेश पुत्र लक्ष्मण सिंह तथा हेम भट्ट आदि सरकारी अस्पताल में ले गए। मृतक के साथ रनिंग करने वाले लड़कों से पूछताछ कि गई तो उन्होंने बताया कि हम तीनों लोग इकट्ठे सुबह रनिंग कर रहे थे तो अनुज दौड़ते दौड़ते पीछे गिर गया। इस पर अस्पताल ले गये तो डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया। सूचना पर किशोर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए,परिजनों में शोक की लहर। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इधर, किशोर की मौत की सूचना पर भाजपा के जिला मंत्री मुकेश सनवाल और छात्रसंघ अध्यक्ष पारस परिजनों से मिले। उन्होंने ढाढस बंधाया।









