श्री चैतन्य टेक्नों स्कूल में विद्यार्थियों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

●श्री चैतन्य टेक्नों स्कूल में विद्यार्थियों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में में विद्यार्थियों ने जिज्ञासा’ थीम पर आधारित आधुनिक व स्वदेशी तकनीक पर तैयार मॉडल और प्रोजेक्ट पर आधारित सीवी रमन के जन्मदिवस पर विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी लगाई। इसमें विद्यालय के छात्रों ने जटिल संरचना पर आधारित संयंत्र के बेहतर तकनीक के जरिए आसान तरीके से मॉडल प्रस्तुत किए। अतिधि और अभिभावक स्कूली बच्चों की प्रतिभा और हुनर देख खुश हुए। विद्यालय की प्राचार्या अमृता पाण्डे व एकेडमिक डीन रनदीप सिंह के नेतृत्व में विद्यालय प्रांगण में प्रदर्शनी का शुभारम्भ रीजनल इंचार्ज राकेश शर्मा, समाजसेवी राजेश शैली व इंद्र शैली ने दीप प्रज्वलित किया। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति छात्र छात्राओं ने दी। छात्र-छात्राओं ने विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित एवं आर्ट एंड क्राफ्ट पर आधारित जैसे प्रदर्शनी में बच्चों के बनाए मॉडल ने अतिथियों को खूब प्रभावित किए। इनमें रेलवे सेफ्टी रोड, सेफ्टी सौर ऊर्जा, सैनिटाइजर मशीन, स्मार्ट सिटी, ह्यून ईयर, वाटर साईकिल, हाइड्रोलिक लिफ्ट, सोलर कुकर, एंटी ग्रेबेटी व्हील, डीएनए, एसिड रेन, हार्ट डबल सरकुलेशन वर्किंग मॉडल, हाइड्रोजन एस फ्यूल, ह्यूमन आई, एयर फ्रेशर रॉकेट, किडनी दर्किंग मॉडल आदि आकर्षक मॉडल थे। राजेश शैली ने कहा कि विज्ञान का मतलब है कि उक्त विषय में विशेष जानकारी प्राप्त करना। साथ ही इस प्रकार के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए ताकि स्टूडेंट्स की प्रतिभा निखर सके और वह नवाचार की ओर अग्रसर होकर अपनी प्रतिभा को पहचान कर सकारात्मक सोच को लेकर निरंतर आगे बढ़ते रहे। निर्णायक मंडल तथा आए हुए अभिभावक गणों के द्वारा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के मॉडल की जानकारी तथा उनकी गुणवत्ता के बारे में उन्हीं से जाना। इस आधार पर सभी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र एवं विभिन्न प्रकार के उपहार देकर पुरस्कृत भी किया गया।









