हाईवे पर लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

हाईवे पर लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

●हाईवे पर लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

●पुलिस ने लूट का माल किया बरामद

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। हाईवे पर रात में लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों का कब्जे से लूट का माल बरामद किया गया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2000 इनाम देने की घोषणा की है। जबकि कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश और नरेंद्र यादव का मेन ऑफ द मंथ नाम के लिए भेज गया है।
एसपी सिटी मनोज कात्याल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि शुक्रवार को महेन्द्र सिंह निवासी अजीतपुर पुलभट्टा ने तहरीर देकर बताया कि 20 फरवरी को वह सिडकुल सितारगंज आईटीडी एल यूनिट से ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहा था। रात्रि 11.00 से 11.30 बजे के मध्य ग्राम सिसैया थाना सितारगंज में मखबारा फार्म के पास राष्ट्रीय हाईवे पर पीछे की तरफ से आ रहा ओमनी कार सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल में साइड मार दी। जब उसने नहीं रोकी तो कार के चालक ने जान से मारने की नियत उसकी बाइक में टक्कर मारकर गेहूं के खेत में गिरा दिया। जिससे उसकी आंख में चोट लग गई। ओमनी कार से 03 व्यक्तियों ने उतरकर तमंचा तानकर उसके पीठ पर टगें काले रंग के बैग को जिसमें 10000 रुपये, डीएएल, मोबाइल का बीमा व प्रदूषण, मोबाईल फोन ओप्पो, बैंक की पासबुक, कम्पनी का आईडी कार्ड आदि लूट ले गए। मुकदमा दर्ज कर एसआई प्रकाश चन्द्र भट्ट मामले की जांच कर रहे। वारदात के खुलासे के लिए थाना स्तर से टीमें गठित की गई। गठित टीम ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया। गठित टीम ने सितारगंज चोरगलिया मोटर मार्ग से लूट की घटना में प्रयुक्त वाहन मारुति कार यूपी 21एआर 7098 से फिरासत अली उर्फ मुन्ना उर्फ गंठा पुत्र अमानत अली निवासी वार्ड नंबर 18, सिरौली कला थाना पुलभट्टा से वादी का लूटा गया मोबाइल व 2000 रुपये नकदी व एक तमंचा, कारतूस, जावेद पुत्र मुशर्रफ़ निवासी- वार्ड नंबर 18, सिरौली कला, थाना पुलभट्टा के कब्जे से लूटा गया काले रंग का पीट्ठ बैग, 1500 रुपये की नकदी तथा एक अदद लोहे का पाटल तथा अभियुक्त तालिब शाह पुत्र नन्हे शाह निवासी वार्ड नंबर 18, सिरौली कला से डीएल व 2000 रूपये बरामद की गए। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि तीनों वाहन अपने पास रखे तमंचों व पाटल तथा हथियारों से सुनसान इलाकों में रात के समय लूटपाट की घटना को अन्जाम देते हैं। 20 फरवरी को हम लूट करने के इरादे से सिरौली कला से तालिब की इकों वैन में सवार होकर हथियारों से लैस होकर अमरिया चौक से मुख्य हाइवे पर हमें सिसैया से आगे मखबारा फार्म अकेला मोटरसाइकिल सवार जाता दिखाई दिया। हम तीनों ने प्लान बनाया कि मोटरसाइकिल सवार जो कि अकेला था व सुनसान इलाके में लूटना है।टीम में कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल, एसएसआई हरविंदर कुमार,सरकड़ा चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह बिष्ठ,सिडकुल चौकी इंचार्ज प्रकाश चन्द्र भट्ट,शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज जगदीश चन्द्र तिवारी,है0कास्टेबल नरेंद्र यादव,कास्टेबल चन्द्रप्रकाश,कपिल कुमार व राजेन्द्र गोस्वामी आदि शामिल थे!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page