राम कुमार बने उधमसिंह नगर दुग्ध सहकारी संघ के नामित सदस्य

●राम कुमार बने उधमसिंह नगर दुग्ध सहकारी संघ के नामित सदस्य

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। शासन ने दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के सदस्य नामित कर दिए हैं। ऊधमसिंहनगर नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ का राम कुमार को सदस्य नामित किया गया है। इसके अलावा हरिद्वार से सचिन कुमार, चमोली से हमेंद्र सिंह कुंवर, चंपावत से कृष्णानंद जोशी, देहरादून से शीतल कुमार नौटियाल, अल्मोड़ा से हीरालाल और पौड़ी से सत्यराज सिंह नेगी सदस्य नामित हुए हैं। सितारगंज में राम कुमार को सदस्य बनाने पर उनके समर्थकों ने हर्ष जताया और उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।












