रंगारंग कार्यक्रमों के साथ 12वीं के छात्रों को दी विदाई

“●रंगारंग कार्यक्रमों के साथ 12वीं के छात्रों को दी विदाई

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में सत्र 2023-24 में अध्ययनरत 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए शैक्षिक सत्र पूर्ण होने के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा सरस्वती वंदना के साथ प्रधानाचार्या अमृता पांडे, एकेडमिक डीन रनदीप सिंह,एवं रिजनल इंचार्ज राकेश शर्मा ने किया। वकार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने एक दूसरे से जुड़ी अपनी स्मृतियों को सभी के समक्ष साझा किया। इस दौरान कुछ छात्र – छात्राएं भावुक नजर आए। छात्रों को भावभीनी विदाई देते हुए प्रधानाचार्या ने बच्चों के उज्जवल जीवन और भविष्य की कामना की। साथ ही छात्रों से अपील की कि वह अपने जीवन में लगातार परिश्रम, ईमानदारी, विनम्रता, लगन के साथ लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित बने। छात्र हमेशा समय के पाबंद रहें और उसे व्यर्थ ना होने दें। साथ ही छात्रों से अनुरोध किया कि वह भविष्य में भी स्कूल के साथ अपना संपर्क बनाए रखें। विदाई समारोह के पश्चात छात्रों को उनकी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र भी वितरित किए। शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों का मार्गदर्शन भी किया। इस कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं के छात्र – छात्राओं ने फन गेम और रेम्प वाँक आदि में प्रतिभाग किया। अंत में निर्णायक मण्डल के द्वारा पूछे गए प्रश्नों व अन्य एक्टविटी के आधार पर मिस परफेक्ट मुन्तहा मलिक,मिस्टर सीबीएसई सर्वदीप सिंह, मिस सीबीएसई शगुन आर्या, मिस्टर फेयरवेल वंशित राज और मिस फेरवेल श्रेया संबल रहीं।












