सितारगंज पुलिस लूट का किया खुलासा, दो गिरफ्तार।मुख्य आरोपी के अब तक दो राज्यों,11 थानों में 32 मुकदमे है दर्ज,पुलिस ने किया था 25000 हजार ईनामी घोषित!

●सितारगंज पुलिस लूट का किया खुलासा, दो गिरफ्तार।

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज:- बीते 31 जनवरी को देर रात्रि में एन एच 74 पर कठगरी मोड़ के पास हुई लूट का खुलासा कर दिया है। वही एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके ने जानकारी देते बताया कि बीते एक फरवरी को जयदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी ईश्वरपुर थाना शीशगढ़ ने सितारगंज कोतवाली में देर रात्रि उसके भाई मनदीप सिंह पर अन्य साथियों के ऊपर स्विफ्ट कर से आए लोगों ने हमला कर उसके साथ लूट होने की शिकायत दर्ज कराई थी।वहीं सितारगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी थी। वही सितारगंज पुलिस ने बीते 4 फरवरी को राधा स्वामी सत्संग भवन के मुख्य गेट के आगे की किच्छा की तरफ जाने वाले रास्ते से गगनदीप सिंह उर्फ रतनपुरिया पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी वीरू नगला दूसरा विपिन पुत्र अथर सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 आवास विकास किच्छा को गिरफ्तार किया।वहीं दोनों अभिव्यक्तियों के पास से लूटी गई सोने की चेन का टुकड़ा बरामद किया।वही सितारगंज पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से 315 बोर का तमंचा,दो खोके 12 बोर एक तलवार बरामद की हैं। वही सितारगंज पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने जानकारी देते हुऐ बताया कि अभियुक्त गगनदीप सिंह उर्फ गगन रतनपुरिया की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा₹25000 की नगद इनामी को राशि घोषित की गई हैं।
बरामदगी
1-01 सोने की चेन का टुकडा
2-01 तमंचा 315 बोर व 01 तलवार (घटना में प्रयुक्त अभियुक्त गगन दीप की निशादेही पर बरामद)
3- 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 तलवार (घटना में प्रयुक्त अभियुक्त विपिन की निशादेही पर बरामद)
4-01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर , कारतूस 12 बोर
गिरफ्तारी टीम
निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बृजवाल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज, एसएसआई हरविन्दर कुमार कोतवाली सितारगंज, उ0नि सुरेन्द्र सिंह बिष्ट चौकी प्रभारी सरकडा कोतवाली सितारगंज, उ0नि0 प्रकाश चन्द्र भट्ट कोतवाली सितारगंज, उनि जगदीश चन्द्र तिवारी कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर, हेड कानि 224 नरेन्द्र यादव कोतवाली सितारगंज उधमसिंहनगर। बलवन्त सिंह चौकी सरकड़ा कोतवाली सितारगंज,
कांस्टेबल अशोक बोरा कोतोवाली सितारगंज, चन्द्र प्रकाश कोतवाली सितारगंज, किरन कुमार मेहता कोतवाली सितरागंज। भूपेन्द्र आर्या एसओजी रूद्रपुर।












