नायब तहसीलदार के भवन का ई. रिक्शा चालक ने किया शुभारंभ, हर तरफ हो रही सराहना

नायब तहसीलदार के भवन का ई. रिक्शा चालक ने किया शुभारंभ, हर तरफ हो रही सराहना

●नायब तहसीलदार के भवन का ई. रिक्शा चालक ने किया शुभारंभ, हर तरफ हो रही सराहना

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। नायब तहसीलदार के भवन का उद्घाटन शहर में चर्चा का विषय बना है। उन्होंने एक ई.-रिक्शा चालक से इसका शुभारंभ कराया। इसकी हर तरफ सराहना हो रही है। टुकटुक चालक सुरेश चंद्र पन्त ने भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। पन्त द्वारा नायब तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी का आभार जताया। पन्त ने कहा कि उन्हे पता होता कि उन्हे भवन का उदघाटन करना है तो वह तैयार होकर आते। नायब तहसीलदार ने महाराणा प्रताप चौक पर कल्पतरु भवन का निर्माण कराया है। इसी का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। इस दौरान नगर के अधिकारी, कर्मचारी और समाजसेवी उपस्थित थे। लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में टुकटुक चालक से भवन का फीता कटवाना स्वयं में प्रशंसनीय है। जगमोहन त्रिपाठी ने भी पन्त का साधुवाद करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। त्रिपाठी ने फड़-खोला, असहाय, वृद्ध को भोजन करवाकर उनके साथ सेल्फी ली।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page