उत्तरायणी महोत्सव में स्कूली बच्चों ने बांधा

●उत्तरायणी महोत्सव में स्कूली बच्चों ने बांधा समा

■नारायण सिंह रावत/विक्की मण्डल
■शक्तिफार्म। शक्तिफार्म में उत्तरायणी महोत्सव एवं उत्तरायणी कौतिक मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम में पर्वतीय संस्कृति की शानदार प्रस्तुति देकर स्कूली छात्र-छात्राओं व स्थानीय कलाकारों ने जबरदस्त शमां बांधा। नगर में पर्वतीय समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा निकाली गई।
पर्वतीय उत्थान सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में नगर के ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तरायणी महोत्सव एवं कौतिक मेला का उधम सिंह नगर डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर शुभारंभ किया। पर्वतीय समाज के लोगों ने कलाकारों के छलिया नृत्य के साथ उत्तरायणी पर्व पर नगर के मुख्य बाजार, सुभाष चौक होते हुए शोभा यात्रा निकाली। उत्तराखंड की पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं शोभा यात्रा में शामिल हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली छात्र छात्राओं ने उत्तराखंड की वेशभूषा में पर्वतीय संस्कृति से जुड़े एक से बढ़कर एक कुमाऊंनी गीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। वही बांग्ला, पूर्वांचल, सिख समाज की संस्कृति की भी झलक दिखाई दी।
इस अवसर पर उधम सिंह नगर डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत, नवीन चंद्र जोशी, आन सिंह रावत, मनोहर दत्त तिवारी ,हरेंद्र बिष्ट, गोविंद पोखरिया, उत्तम दास, कार्तिक राय, दिलीप चंद,दीपेंद्र रावत ,निर्मल रावत, राजू डसीला, सुमंत, मुकेश रावत, दिनेश तिवारी, पंकज राय, दिलीप सिंह बोरा, विक्रम सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।










