ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का खुलासा,दो गिरफ्तार, चोरी का माल किया बरामद,एक आरोपी फरार

●ज्वैलर्स की दुकान में चोरी का खुलासा,
● दो गिरफ्तार, चोरी का माल किया बरामद,एक आरोपी फरार
●एसएसपी ने ढाई हजार इनाम देने की घोषणा की
●”मंथ ऑफ द पुलिस” के तीन कास्टेबल का भेजा गया नाम


■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। कस्बे में ज्वेलरी की दुकान में चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया । पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार का रोड के कब्जे से माल बरामद कर लिया है । उनका एक साथी अभी फरार चल रहा है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है । एसपी सिटी मनोज कात्याल ने बताया कि 18 दिसंबर को हरिओम रस्तोगी पुत्र कृष्ण अवतार निवासी वार्ड 9 हाथी खाना मोहल्ला ने तहरीर देकर बताया कि -17 दिसंबर की रात को अज्ञात चोरों द्वारावादी के ज्वैलर्स की दुकान के ताले तोड़कर दुकान के अन्दर से सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ली है।
मुकदमा दर्ज कर घटना के अनावरण हेतुटीमें गठित की गयी थी । गठित टीमों द्वारा घटना के अनावरण हेतु त्वरित कार्यवाही कर घटनास्थल के आसपास के लगभग 200-250 सीसीटीवी कैमरों के फूटेज का अवलोकन कर सीसीटीवी फुटेजसे प्राप्त जानकारी व हुलिये व घटना कारित करते समय पहने गये कपडों से शिनाख्त कर मंगलवार को सिंह उर्फ जस्सू पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी, थाना नानकमत्ता व जसवन्त सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी ग्राम बानूसी, थाना खटीमा को कैलाश नदी पार बिजराटा वाले रास्ते से गिरफ्तार कर निशानदेही पर चोरी किये गये आभूषण व घटना को कारित करने में प्रयुक्त आलानकब व वाहन बरामद किये गए। अभियुक्तगण से पूछताछ पर उनके द्वारा बताया कि हम आपस में रिश्तेदार हैं। फरार राज सिंह पुत्र जागीर सिंह अभियुक्त जसवन्त सिंह का सगा भाई है जो पश्चिम बंगाल में रहता है। जसवीर सिंह व जसवन्त सिंह ने बताया कि हम नेपाल में कसीनों में जुआ खेलने के दौरान काफी पैसा हार गये थे। पैसे की जरूरतों को पूरा करने के लिये पश्चिम बंगाल से राज सिंह को बुलाकर हम लोगों ने चोरी की योजना बनाई तथा 15 दिसंबर को पहले नानकमत्ता क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की दुकान के ताले तोड़कर रात्रि में चोरी की थी, लेकिन वहां ज्यादा माल न मिल पाने के कारण 17 दिसंबर की रात्रि में हम तीनों ने अन्नपूर्णा ज्वैलर्स सितारगंज में चोरी करने की योजना बनाई। फिर रात्रि में लगभग 12.00 बजे सितारगंज में आकर मुंह पर ढाटा बांधकर व कम्बल ओढकर अन्नपुर्णा ज्वैलर्स का ताला लोहे के कटर से काटकर दुकान के अन्दर रखे सेफ का ताला तोडकर सेफ में रखे चांदी के जेवरात चोरी कर ले गये थे। जिन्हें हम तीनों ने आपस में बांट लिया और अपने -अपने घर ले गये थे तथा राज सिंह अपने हिस्से का माल लेकर पश्चिम बंगाल निकल गया था । गिरफ्तार अभियुक्त जसवीर सिंह उर्फ जस्सू की निशादेही पर उसके घर ग्राम टुकडी से चोरी का माल बरामद किया गया व जसवन्त सिंह उपरोक्त के निशानदेही पर उसके घर ग्राम बानूसी से चोरी का माल बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें ,01 कार, 01 लोहे का कटर , घटना के समय पहने जैकेट व ओढा कम्बल भी कब्जे पुलिस लिया गया है । बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा-457/411 भादवि की बढोत्तरी की गयी है । अभियुक्तगण द्वारा थाना नानकमत्ता क्षेत्रान्तर्गत में भी अंग्रेजी शराब की भट्टी का ताला काटकर वहां से भी चोरी करना बताया गया है। जिस सम्बन्ध में थाना नानकमत्ता को आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है। मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त राज सिंह पुत्र जागीर सिंह की तलाश जारी है । अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी कर न्यायालय पेश किया ।
इनसेट।
●एसएसपी ने ढाई हजार इनाम देने की घोषणा की
●मंथ ऑफ द पुलिस के तीन कास्टेबल का भेजा गया नाम

एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश(CP),किरण कुमार मेहता व कपिल कुमार का नाम मंथ ऑफ द पुलिस के लिए भेजा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- जसवीर सिंह उर्फ जस्सू पुत्र अर्जुन सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी, थाना नानकमत्ता
2- जसवन्त सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी ग्राम बानूसी, थाना खटीमा
फरार आरोपी
1-राज सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी परगना 24 पश्चिम बंगाल
बरामदगी
अभियुक्त जसवीर के कब्जे से बरामदा आभूषण
1- हथफूल-03 अदद,
2- सिन्दूर दानी-02 अदद,
3- प्लेट-01 अदद,
4- चम्मच-02 अदद,
5- चेन पेण्डल सहित-02 अदद,
6- चेन-01 अदद,
7- अंगूठी 13 अदद,
8- पायल-51 अदद,
9- बिछुवे-104 अदद,
10- 02 ज्वैलरी पर्स
अभियुक्त जसवन्त के कब्जे से बरामदा
1- बिछुवे-90 अदद
2- पायल-50 अदद
3- अंगूठी 15 अदद,
4- हथफूल-03 अदद,
5- पैर लक्ष्मी-06 अदद,
6- सिन्दूर दानी-01 अदद,
7- 02 ज्वैलरी पर्स
बरामद आलानकब
1- 01 अदद लोहे का कटर,
घटना में प्रयुक्त वाहन
1- 01 कार रजि० नं० DL8CR1959 ,2 मो0सी0 -UK06AY6720 होण्डा शाईन,बजाज प्लेटिना मो०सा०. बिना नं० प्लेट,
घटना कारित करते समय पहने/ओढे कपड़े
1 कम्बल1जैकेट
गिरफ्तार करने वाली टीम
कोतवाल भूपेन्द्र सिंह बृजवाल ,उ0नि0 चन्दन सिंह बिष्ट,संजय सिंह बोरा, विक्रम सिंह धामी,इन्दर सिंह ढैला, अपर उ0नि0 राकेश रॉकली, सुरेन्द्र सिंह दानू, हे0का0 नरेंद्र यादव, केशर सिंह, प्रवेश गुपता, मनोज जोशी, चन्द्रप्रकाश,किरन कुमार मेहता, गिरीश चन्द्र, कपिल कुमार, हरीश राम जगदीश लोहनी, बलवन्त सिंह मनराल, मोहन बोरा एसओजी, ललित,पंकज बिनवाल आदि शामिल रहे!









