शहीद चारू चंद्र पाठक की मनाई जयंती, दी गई श्रद्धांजलि

शहीद चारू चंद्र पाठक की मनाई जयंती, दी गई श्रद्धांजलि

■शहीद चारू चंद्र पाठक की मनाई जयंती, दी गई श्रद्धांजलि

■हल्द्वानी। शहीद स्व. चारु चंद्र पाठक का जन्म दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मनोहर लाल, कमांडेंट, 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के निर्देशन में स्व. चारु चंद्र पाठक (सहायक कमांडेंट) का जन्म दिवस उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की टीम ने शहीद स्व. चारु चंद्र पाठक के पारिवारिक सदस्यों से भेंट की।

कार्यक्रम के दौरान शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं जन्म दिवस पर केक काटकर उनकी याद में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 57वीं वाहिनी की टीम ने शहीद के अमर बलिदान और उनकी वीरता के किस्सों को परिवार के साथ साझा किया। इस दौरान शहीद के भाई श्री राजेश कुमार पाठक ने 57वीं वाहिनी द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए इसे अपनत्व की भावना से ओत-प्रोत बताया। कार्यक्रम में 57वीं वाहिनी की ओर से निरीक्षक प्रकाश चाँद जोशी, आरक्षी मनोज कुमार सहित शहीद स्व. चारु चंद्र पाठक के भाई श्री राजेश कुमार पाठक एवं अन्य पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page