ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गूंजा जयघोष, सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा

■ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गूंजा जयघोष, सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा


■सितारगंज। सेना के सम्मान में भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली गई। इसमें स्थानीय निवासियों और सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों ने भाग लिया। तिरंगा शौर्य यात्रा का शुभारंभ महाराणा प्रताप चौक से भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, भारतीय सेवा जिंदाबाद के उदघोष के साथ मुख्य चौक तक पहुंची। क्षेत्र के निजी व सरकारी विद्यालयों के छात्रों के साथ शौर्य यात्रा तिरंगा चौक पहुंची। तिरंगा चौक में राष्ट्रीय गान के साथ यात्रा का समापन हुआ। गौरव सेनानी संगठन के अध्यक्ष कैप्टन आत्मा सिंह ने कहा आज, कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश में बहुत उत्साह की लहर है, क्योंकि हम भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मना रहे हैं। यह पूरी तरह सफल रहा। हमारी सेना दुश्मन के इलाके में अंदर तक गई और उनके गढ़ों को नष्ट कर दिया। राज्यमंत्री खतीब अहमद ने कहा “दुनिया में कोई भी ऑपरेशन ऐसा नहीं हुआ जैसा कि हमारी सेना व भारत के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के खिलाफ किया, ऑपरेशन सिंदूर। मेरा मानना है कि यह पाकिस्तान के लिए अहसास का क्षण होना चाहिए। अगर वह अभी भी नहीं समझता है, तो जैसे 1971 में जब भारत ने पाकिस्तान को विभाजित करके बांग्लादेश बनाने में मदद की थी, मेरा मानना है कि अब बलूचिस्तान अलग हो सकता है, और पाकिस्तान तीन हिस्सों में टूट सकता है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिन्दल ने कहा कि आज भारतीय सेना के शौर्य की गाथा समूचे विश्व में गाई जा रही है जिस तरह भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी अड्डो को नेस्तानाबूद किया निश्चित तौर पर यह केंद्र की भाजपा सरकार के दृढ़ संकल्प व नेशन फर्स्ट का परिणाम है तिरंगा यात्रा में सितारगंज गौरव सेनानी संगठन के पदाधिकारी सहित
विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पति पलविंदर सिंह, राज्य मंत्री इकबाल सिंह लाडी गुरजीत सिंह चौहान शाहनवाज हुसैन जलील अहमद कुलदीप गंगवार राकेश त्यागी सुरेश जैन सभासद सती उपाध्याय दीपक गुप्ता सचिन गंगवार पंकज गहतोड़ी मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद बल्लभ भट्ट, मंडल महामंत्री अमित रस्तोगी भोला जोशी, हर्षित पांडे, अभिषेक जैन, नवीन भट्ट, शिवम रस्तोगी, जया जोशी, सुमन राय, गीता गडकोटी, बिना साहू,जानकी कोली बरा मंडल व शक्ति फार्म के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


