श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल सितारगंज ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया है

श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल सितारगंज ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया है

■सितारगंज। श्री चैतन्या टेक्नो स्कूल सितारगंज 2 ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया है।
बोर्ड परीक्षा 2024-25 में विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा दसवीं में विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करते हुए प्रथम स्थान पर कार्तिक विश्वकर्मा 98.8%, द्वितीय अर्पित जैन 98.6% तृतीय स्थान पर आस्था मित्तल, अभिषेक शर्मा 98.2% ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सामाजिक अध्ययन में चार ,कंप्यूटर साइंस में सात , गणित में एक छात्र ने 100 में से 100 अंक अर्जित किए।
वही इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान पर सनप्रीत कौर 91%, द्वितीय अरमान अंसारी 89%, तृतीय स्थान पर वंशिका अग्रवाल 87% रहे। ‌प्रधानाचार्या अमृता पांडे ने कहा कि यह छात्रों की अथक मेहनत, व शिक्षकों की प्रतिबद्धता और हमारे विद्यालय की संस्था के समर्थन , समर्पण का प्रमाण है। एकेडमिक डीन रनदीप सिंह ने बताया कि छात्रों और शिक्षकों की दृढ़ता, अनुशासन और अथक प्रयासों ने वास्तव में यह फल दिया है, जो एक उज्ज्वल और सफल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page