20 अप्रैल को होगी उत्तराखंड यूसीमास परीक्षा

20 अप्रैल को होगी उत्तराखंड यूसीमास परीक्षा

■20 अप्रैल को होगी उत्तराखंड यूसीमास परीक्षा

■नारायण सिंह रावत

■रूदपुर/पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौ‌द्योगिकी विश्ववि‌द्यालय, पंतनगर में यूसीमास उत्तराखंड ‌द्वारा आयोजित 16 वीं राज्य स्तरीय अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक प्रतियोगिता का आयोजन 20 अप्रैल को होगी। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 600 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर में किया जाएगा, जिसमें बच्चों को र्दा श्रेणियों – विजुअल (दृश्य) और लिसनिंग (श्रवण) के माध्यम से परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। छात्रों को 8 मिनट में 200 गणितीय प्रश्न हल करने होंगे, जो उनकी एकाग्रता, तीव्रता और गणनात्मक क्षमता का परीक्षण करेगा।
इस प्रतियोगिता में 5 से 13 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चे भाग लेंगे। यूसीमास उत्तराखंड के निदेशक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से बच्चों के अंदर गणित का डर समाप्त हो जाता है, और वे न केवल गणित में, बल्कि अन्य विषयों में भी रुचि लेने लगते हैं। यही कारण है कि हर वर्ष प्रतिभागियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यूसीमास कार्यक्रम छात्रों को न केवल अकादमिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि उनका समग्र मानसिक विकास भी करता है।

प्रतियोगिता में 600+ छात्र, 1000 से अधिक अभिभावक, 50 से अधिक शिक्षक, और 100 से अधिक स्वयंसेवक राज्य भर से जुड़ रहे हैं, जिससे यह आयोजन एक बड़े शैक्षणिक उत्सव का रूप लेता जा रहा है।

पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन उसी दिन डॉ. रतन सिंह ऑडिटोरियम, पंतनगर में
किया जाएगा। जिसमें
डॉ. ए. एस. जीना (प्रोफेसर एवं डीन, स्टूडेंट वेलफेयर)
डॉ. जे. एल. सिंह (प्रोफेसर एवं प्रमुख, पशु चिकित्सा विभाग)
डॉ. रंजन श्रीवास्तव (प्रोफेसर, पुष्पकला एवं संयंत्र ऊतक संवर्धन विभाग, जी.बी. पंत कृषि विश्वविद्यालय)
यह अतिथि गण विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे तथा बच्चों को आशीर्वाद देकर प्रोत्साहित करेंगे।

पुरस्कार विजेताओं इस प्रकार होंगे:

चैम्पियन ऑफ चैम्पियंसः चैम्पियंसः प्रथम उपविजेताः ‌द्वितीय उपविजेताः तृतीय उपविजेताः चतुर्थ उपविजेताः पंचम उपविजेताः
यूसीमास उत्तराखंड की यह प्रतियोगिता नन्हें मस्तिष्कों को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें आत्मविश्वास, ध्यान और उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करती है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page