श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ बाबा का श्रृंगार

■श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हुआ बाबा का श्रृंगार
■नगर के सभी हनुमान मंदिर में हुआ श्रृंगार
■आज सजेगा विशाल दरबार

■सितारगंज:- श्री सनातन धर्म मंदिर,मोनी बाबा मंदिर,मां शेरावाली शिव शक्ति मंदिर,प्राचीन भूमिया मंदिर,श्री रामेश्वर शिव शक्ति मंदिर में प्रभु हनुमान जी के जन्मोत्सव पर चोला चढ़ाया गया और विभिन्न जगह भंडारे का आयोजन हुआ।


वरिष्ठ समाजसेवी महेश मित्तल ने बताया कि अजर अमर बलशाली प्रभु हनुमान जी के जन्मोत्सव को लेकर प्रत्येक मंदिरों में बाबा का चोला ओर भंडारों का आयोजन हो रहा है,बाबा के भक्तों में उनके जन्मोत्सव को लेकर उत्साह है।कलयुग में हनुमान जी की प्रसिद्धि दिनों दिन बड़ी है,क्योंकि दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं,कलियुग के संकट मोचन प्रभु हनुमान जी हम सभी भक्तों के आराध्य हैं।आज शाम विशाल दरबार श्री सनातन धर्म मंदिर परिसर में लगेगा जिसमें बाहर से आए हुए प्रसिद्ध गायकों के मुखारविंद से बाबा के सिंदर मधुर भजनों का गुणगान होगा।









