नशा तस्कर चमकौर सिंह का पार्टनर बूटा सिंह स्मैक के साथ गिरफ्तार

■नशा तस्कर चमकौर सिंह का पार्टनर बूटा सिंह स्मैक के साथ गिरफ्तार

■नानकमत्ता/रुद्रपुर। नशा तस्कर बूटा सिंह को स्मैक के साथ पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 80 ग्राम स्मैक बरामद को गई। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों के आठ मुकदमे दर्ज हैं।
नानकमत्ता क्षेत्र में सबसे पहले स्मैक का नशा फैलाने वाले तस्कर चमकौर उर्फ चमकी का बूटा सिंह पार्टनर है।
थाना नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा ग्राम बिचई पर चेकिंग व पेट्रोलिंग की जा रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि नशा तस्कर चमकौर उर्फ चमकी का पार्टनर बूटा सिंह जो जनपद चंपावत के लोहाघाट थाने से वांछित चल रहा है, इस समय अपने गांव में आया हुआ है। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उस गांव को चारों ओर से घेर कर कुख्यात नशा तस्कर बूटा सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी ग्राम हरैया बिचई थाना नानकमत्ता को लगभग 80 ग्राम अवैध स्मैक( हीरोइन)के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि जब से पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है तो वह कुछ समय के लिए राजस्थान भाग गया था और अभी कुछ समय पहले ही वहां से वापस आया है। उसने पहाड़ी जनपदों के नशा तस्करों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिनके विरुद्ध शीघ्र कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
अभियुक्त की नशा बेचकर कमाई गई अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है। अभियुक्त के खिलाफ थाना नानकमत्ता में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम एसआई संजय सिंह, एएसआई कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल अजीत सिंह , कांस्टेबल प्रकाश आर्य, धनराज सिंह, शुभम सैनी, बबीता आदि शामिल हैं ।









