हनुमान जयंती पर सितारगंज में 11 हजार लोग करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

हनुमान जयंती पर सितारगंज में 11 हजार लोग करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

■हनुमान जयंती पर सितारगंज में 11 हजार लोग करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ


■सितारगंज। हनुमान जयंती को लेकर नगर के खटीमा हाइवे स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार को बजरंग दल और विहिप के प्रांतीय सह संयोजक पूरन जोशी ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि हनुमान जी की जयंती पर 12 अप्रैल को प्रदेश में 2 लाख 51 हजार लोगों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ कराने का लक्ष्य रखा गया। जिसमे सितारगंज में 11 हजार लोग स्कूलों, मंदिरों, रेस्टोरेंट, विभिन्न संस्थानों में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। 13 अप्रैल को श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप चौक पर शाम चार बजे से शस्त्र पूजन किया जाएगा। इसके बाद यहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत मे बाल कलाकार श्री राम जी की लीलाओं का नाटक के माध्यम से मंचन करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करने की अपील की। कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल होगा।इस दौरान प्रखंड सयोजक अजय भगत,सूरज मण्डल,सुजान मण्डल उपस्थित रहे!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page