अधिक लालसा व्यक्ति को अवसाद की ओर ले जाती है

अधिक लालसा व्यक्ति को अवसाद की ओर ले जाती है

■अधिक लालसा व्यक्ति को अवसाद की ओर ले जाती है

■सितारगंज। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिन्दी विभाग तथा आईक्यूएसी की ओर से “युवाओं में बढ़ता मानसिक अवसाद : कारण तथा निवारण “ व्याख्यान का आयोजन हुआ। राजेश शैली और इन्दू शैली ने व्याख्यान दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो . रेनू रानी बंसल ने की । कार्यक्रम का आयोजन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ विमला सिंह के निर्देशन में हुआ । कार्यक्रम का संचालन डॉ राजविंदर कौर तथा डॉ दुर्गा तिवारी , प्राध्यापक हिन्दी विभाग , ने किया ।
इस व्याख्यान के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को अवसाद प्रबंधन ,मानसिक तनाव आदि की जानकारी देना था तथा अत्यधिक मानसिक दबाव के दौरान कैसे मानसिक संतुलन बनाए रखा जा सकता है , इसके बारे में मुख्य वक्ता राजेश शैली जी ने विद्यार्थियों के साथ चर्चा की । उन्होंने विद्यार्थियों के साथ विभिन्न गतिविधियाँ करते हुए तथा कुछ प्रयोग दिखाते हुए उनको इस विषय को बेहतर समझाने का प्रयास किया । छात्र / छात्रों ने कई प्रकार के प्रश्न पूछे। उन्होंने बताया कि अत्यधिक लालसा व्यक्ति को अवसाद की ओर ले जाती है , जिसके भविष्य में बहुत भयंकर तथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं । विद्यार्थी कृष्णा ने एक सवाल रखा कि वास्तव में अवसाद क्या है ? हमें कैसे पता चलता है कि फलाँ व्यक्ति अवसाद में चला गया ? दीक्षा ने पूछा कि हम कैसे जान पाते हैं कि हम चिंता में हैं या चिंतन में ? विद्यार्थियों के ऐसे सवाल और मुख्य वक्ता द्वारा उनको दिये गये संतोषजनक उत्तर कार्यक्रम की सफलता के उदघोषक रहे । कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो बंसल , श्री राजेश शैली , श्रीमती इन्दू शैली , हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ विमला सिंह , आई क्यू ए सी प्रभारी डॉ अभिमन्यु कुमार , डॉ दीपा मखौलिया , डॉ संजय टम्टा , डॉ एम सी आर्या , डॉ राजविंदर कौर , डॉ दुर्गा तिवारी , डॉ दीक्षा खँपा , डॉ शोभा पाण्डे,डॉ गीतांजलि मिश्रा , डॉ गरिमा , डॉ प्रज्ञा सिन्हा , डॉ सोहनी, डॉ प्रकाश भट्ट , कमलेश जोशी , विकास कुमार , इक़रार , द्रौपदी , विक्रांत , सुषमा ,सौरभ भट्ट , कृष्णा , रजविंदर, सुहानी ऋषि आदि उपस्थित रहे ।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page