डेयरी उद्योग के विकास के लिए उत्तराखंड की टीम ने किया गुजरात का दौरा

■डेयरी उद्योग के विकास के लिए उत्तराखंड की टीम ने किया गुजरात का दौरा

■सितारगंज। उत्तराखंड की आंचल डेयरी की टीम ने गुजरात आनंद में अमूल डेयरी का दौरा किया। इस दौरान अमूल डेयरी के अध्यक्ष विपुल पटेल से टीम ने मुलाकात की। साथ ही आंचल डेयरी उद्योग के विकास को लेकर चर्चा की गई।

चेयरमैन विपुल पटेल ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को धन्यवाद दिया। उधम सिंह नगर में आंचल डेयरी के नामित डायरेक्टर राजकुमार ने बताया कि इस दौरान आंचल डेयरी के उत्पादों को बढ़ावा देने के बारे में चर्चा की गई। टीम में चंपावत अध्यक्ष, अल्मोड़ा अध्यक्ष, पिथौरागढ़ अध्यक्ष और चमोली के अध्यक्ष प्रशिक्षण प्राप्त किया।









