लकी ड्रा में 75 विक्रेताओं ने जीता इनाम   

लकी ड्रा में 75 विक्रेताओं ने जीता इनाम   

■लकी ड्रा में 75 विक्रेताओं ने जीता इनाम   

                           

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। शिव ओम मसाले, विकास बंसल, राकेश कुमार बंसल  (बंसल ट्रेडिंग कंपनी, सितारगंज) की ओर से आई लव सितारगंज लकी ड्रा योजना का आयोजन करन बैंकट हाल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुपर स्टाकिस्ट हल्द्वानी कश्मीरी लाल साहनी, पुनीत साहनी और उनके साथ में  कंपनी प्रतिनिधि अर्पित अग्रवाल व बलवीर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कश्मीरी लाल साहनी ने करते हुए शहर के लगभग 300 व्यापारी बंधुओं को इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कंपनी द्वारा नए उत्पादों को लॉन्च किया गया और उनकी गुणवत्ता से अवगत कराया गया।

आयोजन में उपस्थित विक्रेताओं ने कंपनी के उत्पादों की क्वालिटी की सराहना की। लकी ड्रा आयोजन में विक्रेताओं के 75 ईनामों व टारगेट इनामों की घोषणा की गई। जिसमें प्रथम इनाम फ्रिज, द्वितीय इनाम वाशिंग मशीन व तृतीय इनाम माइक्रोवेव दिया गया। शहर के व्यापारी बंधुओं और पत्रकार बंधुओं को सर्टिफिकेट, प्रतीक चिन्ह आदि देकर के सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अमित रस्तोगी ने किया!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page