प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बांटे गए प्रमाण पत्र

■प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को बांटे गए प्रमाण पत्र

■सितारगंज। संस्था राधा कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक रेखा ठाकुर ने की। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की धर्मपत्नी सुमेधा बहुगुणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्था के प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ दे कर और शॉल ओढ़ाकर सुमेधा बहुगुणा का स्वागत किया।

कार्यक्रम में चयनित प्रतिभागियों को उनके द्वारा उद्यमिता विकास कार्यक्रम के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कुछ प्रतिभागियों ने बताया कि उन्होंने प्रशिक्षण के उपरांत अपना स्वयं का व्यवसाय भी शुरू किया है। सुमेधा बहुगुणा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा दी और कहा वह महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए पूर्ण सहयोग करेंगी। उन्होंने संस्था द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। डॉ0 रेखा ठाकुर ने यह भी बताया संस्था के आगे प्रशिक्षण कार्यक्रमों में ड्यूटी सिलाई तकनीकी डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में गांव-गांव जाकर उद्यमिता विकास के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को चलाया जाएगा। कार्यक्रम में वार्ड नंबर छह के सभासद चंदन श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना अरोड़ा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुलोचना रावत, श्रृति विश्वास, प्रेमवती, दीपा सकलानी, गीता गड़कोटी, जानकी कोहली, मुन्नी पांडे, आरती, रागिनी देवी, सरिता, संस्था के प्रतिनिधि पिंकी देवी , राजू ठाकुर, रोशनी श्रीवास्तव मौजूद रहे।









