हथियारों के बल पर लूट करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

हथियारों के बल पर लूट करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

■हथियारों के बल पर लूट करने वाले बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

■9 फरवरी को बदमाशों ने महिला को असलहे के दम पर बनाया था बंधक


■सितारगंज। हथियारों के दम पर महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाश यूपी के शाहजहांपुर और बरेली के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से 24000 रुपये नकद और लूट गए सोने के जेवर बरामद किए गए हैं।
रईस अहमद पुत्र भूरे खान निवासी सनातन धर्म मंदिर की गली थाना नानकमत्ता नेट थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके घर के अंदर घुसकर अज्ञात तीन बदमाशों ने उसकी पत्नी को हथियारों के बल पर उसका मुंह बांधकर दिया। इसके बाद घर के अंदर से सोने और चांदी के जेवर व नकदी लूट ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा पंजीकृत किया था।

घटना के खुलासे के लिए थाना खटीमा सर्कल की टीम क्षेत्राधिकारी खटीमा के नेतृत्व में गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच व सरहदी जनपदों इस तरह की घटना करने वाले व्यक्तियों के संबंध जानकारी जुटाई । सीसीटीवी कैमरे के आधार पर फोटो तैयार कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई। 14 फरवरी को थाना अध्यक्ष नानकमत्ता के नेतृत्व में एक टीम सरहदी जनपदों व आसपास के थाना क्षेत्र में बदमाशों का पता लग रही थी। इस बीच मुखबिर ने सूचना दी की लूट करने वाले अभियुक्त आज नानकमत्ता क्षेत्र में पुनः आने वाले हैं क्योंकि जिस आदमी के कहने पर उन्होंने लूट की थी उसके पास सारी नकदी और ज्वेलरी रखी हुई है।
इस पर पुलिस टीम सिद्धा नेवदिया गांव क्षेत्र की ओर चेकिंग में जुट गई। इस बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अभियुक्त गांव से हाईवे की ओर भागे। जिस पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जवाबी फायर में दोनों आरोपियों के पैरों पर गोली लगी है। उनके कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी व नगदी तथा दो अवैध तमंचे और कई कारतूस बरामद हुए है ।

अस्पताल ले जाकर आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ की गई तो अपना नाम अली जमा पुत्र अहमद निवासी गांव बड़ो थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश और जुबेर उर्फ बबलू पुत्र अनीश निवासी सोरहा थाना फतेहगंज जिला बरेली बताया।
दोनों ने बताया कि लूट की घटना हम तीनों ने सिद्धा नवोदया गांव के रहने वाले जोगा सिंह पुत्र दीदार सिंह निवासी ग्राम सिद्धा नेवदिया थाना नानकमत्ता के कहने पर की है।
जोगा सिंह रईस अहमद के घर पर कभी दूध देने का काम करता था। उसके घर में आना जाना था इसलिए उसको घर के अंदर की सारी जानकारी थी कि रईस अहमद कब घूमने जाते हैं कब उनकी पत्नी घर पर अकेली रहती है। घटना करने वाले दिन जोगा सिंह ने ही हमें बताया था की रईस अहमद अब शाम के समय वॉक पर निकल गए हैं तथा दो-तीन घंटे बाद ही घर आएंगे।
तब हम तीनों ने मिलकर घर में घुसे रईस अहमद की पत्नी को हथियार दिखाकर चुप रहने को कहा और उसका मुंह बांधकर चारपाई पर बैठा दिया और उसकी अलमारी खोलकर ज्वेलरी और नगदी लेकर फरार हो गए। हाईवे पर हमारा इंतजार जोगा सिंह और उसका साथी नरेंद्र कुमार निवासी बनबसा कर रहे थे। हम उनकी मोटरसाइकिल पर बैठे और सीधा भाग कर किच्छा चले गए। जहां पर जोगा सिंह का रेस्टोरेंट है। उसे दिन हम ज्वेलरी और नगदी का बंटवारा नहीं कर पाए थे इसलिए आज हम जोगा सिंह के गांव आए थे उस अपने हिस्से की ज्वेलरी और पैसे लेने। जोगा सिंह ने ही हमें आज यहां बुलाया था। घटना करने वाले दिन हमारे साथ तीसरा आदमी मेरठ का एक बदमाश है जिसे नाम से हम नहीं जानते हैं उसे जोगा के दोस्त नरेंद्र ने बुलाया था।
पूछताछ पर बताया कि हम दोनों ने पहले भी थाना नानकमत्ता और सितारगंज क्षेत्र में कई घरों में चोरियां की है।
दोनों अभियुक्त गण शातिर किस्म के अपराधी हैं । दोनों पर उत्तर प्रदेश राज्य में हत्या , चोरी और एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज हैं ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तार अभियुक्त अली जमा पूर्व में थाना मिर्जापुर शाहजहांपुर से हत्या तथा आर्म्स एक्ट के अभियोग में जेल जा चुका है। वह पूरे क्षेत्र में गामा बदमाश के नाम से मशहूर है।
अभियुक्त जुबेर के विरुद्ध जनपद बरेली में चोरी के अभियोग पंजीकृत है।

बरामदगी
लूटी गई सोने की ज्वेलरी तथा नगदी 24000 रुपये

दो अदद अवैध तमंचे तथा सात जिंदा कारतूस व आठ खोखे कारतूस।

3- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल ।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक दीपक जोशी, उप निरीक्षक कीर्ति भट्ट, हेड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार, आरक्षी नवीन जोशी, आरक्षी महेंद्र सिंह, आरक्षी धनराज, आरक्षी शुभम सैनी, आरक्षी दीपक बोरा थाना किच्छा, नवनीत सैनी

थाना खटीमा की पुलिस टीम
दरोगा ललित बिष्ट, अशोक कांडपाल, हेड कांस्टेबल, हरेंद्र थापा, मोहन सिंह बोहरा
घटना के अनावरण में प्रभारी निरीक्षक किच्छा धीरेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा।
सर्विलांस टीम में निरीक्षक संजय पाठक, हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र आर्य, वीरेंद्र रावत।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page