बाबा के भंडारे में 23वें सोमवार, सभासद कंचन आर्या ने दी मिष्ठान की सेवाये

■23वें सोमवार को सभासद कंचन आर्या ने दी मिष्ठान की सेवा

■सितारगंज। जय बाबा बर्फानी, भूखे को खाना, प्यासे को पानी मुहिम जारी रही। 23वें सोमवार को सभासद कंचन आर्या ने अभियान के तहत मिष्ठान सेवा की। नगर के युवाओं की टीम प्रत्येक सोमवार को लोगों को निशुल्क भोजन के लिए मुहिम चलाती है। बीते दो सितंबर को इस मुहिम को शुरू किया गया था।
टीम में अजय शर्मा, संदीप गुप्ता सोनू, एडवोकेट रवि सक्सेना, निशु जोशी, अमित सलूजा, अक्षत जायसवाल, विजय सक्सेना, सत्येंद्र चौहान, दीपेंद्र सिंघल, सागर सक्सेना, नितिन अरोरा, संदीप बाबा, अंकुर गुप्ता, ब्रजमोहन नेगी, धीरज गुप्ता आदि हैं।
अभियान के तहत प्रत्येक सोमवार 11 बजे दोपहर 1:30 तक मोनी बाबा मंदिर खटीमा रोड पर स्टाल लगया जाता है। टीम के लोगों ने कहा कोशिश जारी है इसको नियमित किया जाए। टीम ने लोगों को भोजन के साथ मिष्ठान देना शुरू किया। इस अभियान से अन्य लोग भी जुड़ रहे हैं।








