30 लाख की चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्ता

■30 लाख की चरस के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
■कब्जे से बरामद की गयी करीब 05 किलो 457 ग्राम चरस की खेप

■नैनीताल। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स व थाना खन्सयू पुलिस ने हैडाखान मार्ग के पास से दो चरस तस्करों महेन्द्र सिंह चिलवाल पुत्र बच्ची सिंह व बच्ची सिंह पुत्र बिशन सिंह निवासी ग्राम चमोली थाना खन्सयू, जिला नैनीताल को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 05 किलो 457 ग्राम चरस बरामद हुई ।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह चरस अपने गांव से लाये थे। जिसको हल्द्वानी, काठगोदाम क्षेत्र में बेचने ले जा रहे थे।
बताया गया कि वह अक्सर गांव से चरस ले जाकर मैदानी क्षेत्रों में बेचते है । जिससे उनको काफी मुनाफा होता है। पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्रवाई की जाएगी।
एंटी नार्कोटिक्स टीम
निरीक्षक पावन स्वरुप
एसआई विपिन चंद्र जोशी, एसआई विनोद चंद्र जोशी,
एएसआई जगवीर शरण,
हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद, आरक्षी मोहित जोशी
थाना खन्सयू पुलिस टीम
एसओ विजय पाल सिंह, एएसआई नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल भोजेन्द्र सिंह, आरक्षी जय किशन राणा, चालक संतोष भट्ट शामिल हैं!








