कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा बैठक,देरी से आने पर बिजली विभाग के एसडीओ को लगाई फटकार

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा बैठक,देरी से आने पर बिजली विभाग के एसडीओ को लगाई फटकार

■कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा बैठक।

■देरी से आने पर बिजली विभाग के एसडीओ को लगाई फटकार,

■ अवैध वसूली की शिकायत पर वरिष्ठ लिपिक के स्थानांतरण के दिए निर्देश।

■नारायण सिंह रावत

■सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सितारगंज में बाढ़ राहत कार्यों समीक्षा बैठक की। उन्होंने मंडी समिति में बैठक कर बाढ़ की तैयारी की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने जनता की शिकायतें भी सुनी। इस दौरान देर से आने पर बिजली विभाग के एसडीओ राजेन्द्र प्रसाद को सौरभ बहुगुणा ने फटकार लगाई। साथ ही अवैध वसूली करने की शिकायत मिलने पर वरिष्ठ लिपिक पवन मिश्रा का तबादला अन्यत्र डिवीजन में करने का निर्देश दिया। शुक्रवार को मंडी समिति में अधिकारियों के साथ बैठक कर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने क्षेत्र के बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आनंद सिंह नेगी ने बाढ़ रहा के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। इसके अलावा तहसीलदार पूजा शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में तीन बाढ़ चौकी की स्थापना कर कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने कंट्रोल रूम न0 8392825345 जारी किया गया है।यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित हो रहा है। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की। कैबिनेट मंत्री ने सभी डेंगू से बचाव की तैयारी के बारे में चिकित्सा विभाग के लोगों व डॉ अभिलाषा पांडये से जानकारी ली । साथ ही विभिन्न वार्डों में फागिंग के बारे में पूछताछ की। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि अभी तक किसी भी वार्ड में फॉगिंग नहीं कराई गई है। इस पर उन्होंने नगर पालिका के ईओ नौशाद अहमद को फटकार लगाते हुए फॉगिंग को कहा। बैठक में देर से आने पर उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ राजेंद्र प्रसाद को जमकर फटकार लगाई। बिजली विभाग के वरिष्ठ लिपिक पवन मिश्रा के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायतों पर तत्काल तबादला करने का निर्देश दिया। उन्होंने तहसीलदार पूजा शर्मा को निर्देशित किया कि क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की सूचनाओं के संचार के लिए व्हाट्सअप ग्रुप के मध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जोड़ा जाए। जीजीआईसी में पढ़ने जाने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी और फब्तियां कसने की घटनाओं को लेकर उन्होंने कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल को पुलिस तैनात करने को कहा।इस मौके पर उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार जुवठा, नगर पंचायत शक्तिफार्म ईओ प्रतिभा कोहली, प्रभारी चिकित्सक अधीक्षक अभिलाषा पांडये,खण्ड विकास अधिकारी सीआर आर्या ,उद्यान विभाग गुंजिता भट्ट जोशी,क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी धर्मेंद्र धामी,के0के0 बिष्ठ, वन क्षेत्राधिकारी जीवन चन्द्र उप्रेती,बाल विकास की सीडीपीओ शोभा जलोठि ,जल संस्थान जेई उज्वल चौधरी, पटवारी अमित सक्सेना,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान, विजय सलूजा,राकेश त्यागी,मुकेश सनवाल,दया तिवारी, सतीश भट्ट,प्रमाणिक मंडल,पंकज रावत,भोला जोशी’माशूम,अकरम वेग,रवि रस्तोगी, चन्दन कश्यप, दीपक गुप्ता, आदि उपस्थित रहे!

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page