गौरीखेड़ा से 123 किलो प्रतिबंधित मांस और गोकशी के उपकरण बरामद

■गौरीखेड़ा से 123 किलो प्रतिबंधित मांस और गोकशी के उपकरण बरामद
■गो संरक्षण स्क्वायड की छापेमारी की सूचना पर दोनों आरोपी फरार

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। गौ संरक्षण स्क्वाड कुमाऊं ने सितारगंज क्षेत्र मे छापेमारी कर 123 किलो प्रतिबन्धित मांस व गौकशी के उपकरण बरामद किए। टीम के आने की सूचना पर आरोपी मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही।गौ संरक्षण स्क्वाड कुमाऊं ने सितारगंज क्षेत्र के गौरीखेड़ा में नदीम पुत्र अब्दुल लईक निवासी ग्राम पण्डरी और वसीम पुत्र अब्दुल लईक निवासी उपरोक्त द्वारा ग्राम गौरीखेडा के घर गोकशी की सूचना पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दोनों अभियुक्त पुलिस टीम के आने की सूचना पर मौके से फरार हो गए। मौके पर प्रतिबन्धित गौवंशीय पशु मांस 123 किलो लगभग व गौकसी के उपकरण व एक मोटर साईकिल प्लेटिना बिना नम्बर बरामद किए गए। जिस सम्बन्ध में कोतवाली सितारगंज में गौ संरक्षण अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मौके से फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है। टीम में उनि0 प्रवीण सिंह प्रभारी गौ संरक्षण स्क्वायड, दीवान नाथ, प्रमोद कुमार, राजकुमार, बलवन्त सिंह शामिल रहे।








