पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भंडारी को मिली एबीवीपी में जिला उधम सिंह नगर के सह संयोजक की जिम्मेदारी

■पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भंडारी को मिली एबीवीपी में जिला उधम सिंह नगर के सह संयोजक की जिम्मेदारी

चित्र परिचय-पारस भंडारी


■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखंड का प्रांत अभ्यास वर्ग चंपावत में संपन्न हुआ। इसमें पूरे प्रांत से कार्यकर्ताओं और वर्ग में राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। अभ्यास वर्ग के अंतिम दिन प्रांत से आए कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। इसमें सितारगंज से अमित सागर को प्रांत का स्कूल कार्य प्रमुख, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष पारस भंडारी को ऊधम सिंह नगर के जिला सह संयोजक और मानसी जायसवाल को नैनीताल विभाग छात्रा प्रमुख का दायित्व दिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा संगठन द्वारा हमें जो दायित्व दिया गया है इसका हम पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।








