सर्राफ पब्लिक स्कूल के छात्र का रक्षा मंत्रालय के उपक्रम में चयन


■सर्राफ पब्लिक स्कूल के छात्र का रक्षा मंत्रालय के उपक्रम में चयन
■नारायण सिंह रावत
■खटीमा। शर्राफ पब्लिक स्कूल खटीमा के छात्र वैभव का रक्षा मंत्रालय के उपक्रम में चयन हुआ है, वैभव के रक्षा मंत्रालय के उपकरण में चयन होने पर कई लोगों ने उनको बधाई दी है। गौरतलब है कि वैभव जोशी को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अधीन नवरत्न क्षेत्र केउपक्रम बीईएल-भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में प्रोबेशनरी इंजीनियर – अधिकारी के पदपर चयनित किया गया है, वैभव की माता नगर पंचायत नानकमत्ता की पूर्व अधि शासी अधिकारी विमल जोशी जो कि वर्तमान में सहायक नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी में बतौर तैनात है, जबकि वैभव के पिता सिंचाई विभाग से सेवानिवृत है, भारत सरकार के उपकरण में चयन होने पर उन्हें कई क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।








