किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, एक नामजद समेत चार आरोपियों पर मुकदमा                         

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, एक नामजद समेत चार आरोपियों पर मुकदमा                         

■किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, एक नामजद समेत चार आरोपियों पर मुकदमा   

■नारायण सिंह रावत                     

■सितारगंज। चार युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया।पुलिस ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सितारगंज की बंगाली कालोनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि  दो जुलाई की शाम उसकी बेटी घर लौट रही थी। इस बीच उसकी नाबालिग पुत्री विधायक सौरभ बहुगुणा की कोठी से लगभग 200 मीटर पहले वार्ड 12 सितारगंज निवासी जफर ने अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ घेर लिया। आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों ने उसका हाथ पकड़ कर उसका मुंह बंद किया और पास गली में खींचने लगे। किशोरी  ने अपने बचाव में शोर मचाया तो सभी आरोपी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों से उसके परिवार को जान जान माल का खतरा बना हुआ है। मामले की सूचना पर विहिप के प्रखंड अध्यक्ष अजय भगत ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जफर और उनके तीन अन्य साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page