युवक को सांप ने डसा, चिकित्सक ने बचाई जान

■युवक को सांप ने डसा, चिकित्सक ने बचाई जान

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। एक युवक को सांप ने डस लिया। समय रहते परिजन उसे अस्पताल ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सक लक्ष्मण सिंह बृजवाल ने युवक का इलाज कर जान बचाई। बिज्टी निवासी 22 वर्षीय आजाद खान पुत्र अली अहमद को शुक्रवार को सांप में डस लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज पहुंचे। जहां डॉक्टर लक्ष्मण सिंह बृजवाल ने उसका उपचार किया। युवक की हालत की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।डॉ लक्ष्मण सिंह बृजवाल पहले भी सर्प दंश से कई रोगियो बचा चके है जान








