अस्पताल में डायलिसिस कराने गई युवती से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

अस्पताल में डायलिसिस कराने गई युवती से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

■अस्पताल में डायलिसिस कराने गई युवती से छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

■नारायण सिंह रावत

■ सितारगंज। क्षेत्र के एक युवती से अस्पताल के अटेंडेंट ने छेड़खानी की। युवती अस्पताल में डायलिसिस करने गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का इलाज निजी हॉस्पिटल सितारगंज में विगत 6 माह से इलाज चल रहा है। उसकी डॉयलेसिस हर सप्ताह होती है। बुधवार को वह अपने छोटे भाई के साथ उक्त हॉस्पिटल में अपनी डॉयलेसिस हेतु अस्पताल गयी थी। युवती की डॉयलेसिस 12 बजे दिन सांय 3:30 बजे तक हुई और उसके बाद ड्रेसिंग के लिए ले जाया गया। इस दौरान अस्पताल के अटेंडेंट गुरफान अली पुत्र श्री नन्हे खाँ निवासी मिसरवाला जसपुर रोड, कशीपुर थाना कुण्डा ने ड्रेसिंग करते वक्त कमरे में उसके साथ छेड़खानी करने लगा। इस पर युवती रोने लगी । उसके बाद युवती पर्चा व आयुष कार्ड लेकर डिस्चार्ज काउण्टर में चली गयी और मैं अपने भाई को लेकर घर चली आई। युवती ने सारी घटना घरवालों को बताई। उसके बाद उसके परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page