खुशखबरी-कमल जोशी बने उप श्रमायुक्त, लोगों ने दी बधाई

■कमल जोशी बने उप श्रमायुक्त, लोगों ने दी बधाई

■नारायण सिंह रावत
■सितारगंज। सितारगंज कस्बे के रहने वाले कमल जोशी की उप श्रम आयुक्त पद पर पदोन्नति हुई है। इसके पहले वह सहायक श्रमायुक्त पद पर तैनात थे। शासन ने उनके साथ कृष्ण कुमार गुप्ता को भी उप श्रमायुक्त बनाया है। कमल जोशी की पदोन्नति से परिवार सहित कस्बे के लोगों में हर्ष है। परिवार वालों व मित्रों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। कस्बे के लोगों ने कमल जोशी को शुभकामनाएं दीं हैं।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता बिसन दत्त जोशी,सुनीता राणा जोशी, ललित जोशी,निशु जोशी,सचिन जोशी,लोकेश सिंह ठाकुर”बिप्पी,अमित सलूजा,मनोज सिंह चौहान “गोल्डन,अक्षत जयसवाल, मुकेश डालाकोटी,लक्की पोरियाल, मनदीप सिंह, अंकुर गुप्ता, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंघल,मनोज जोशी,नितिन जोशी,छात्र नेता हेम शर्मा,अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे!







