साथी की हत्या कर अपनी पहचान मिटाने वाला गैंगस्टर 10 वर्ष बाद गिरफ्तार

साथी की हत्या कर अपनी पहचान मिटाने वाला गैंगस्टर 10 वर्ष बाद गिरफ्तार

■साथी की हत्या कर अपनी पहचान मिटाने वाला गैंगस्टर 10 वर्ष बाद गिरफ्तार

■अपने गांव के ही मनिंदर की हत्या कर शव को ट्रक से कुचलवा दिया था

■नारायण सिंह रावत

■ सितारगंज। कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा 10 वर्ष अपने साथी की हत्या कर उसके शव का अपने नाम से पंचायतनामा करवाकर स्वयं का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले गैंगस्टर मुकेश यादव को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके भाई को भी पकड़ा है। एसएसपी ने वारदात का खुलासा करने वाली टीम को 2500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी सिटी मनोज कत्याल ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि  मुकेश यादव ने 29 जुलाई 2015 को अभियुक्त मुकेश यादव अपने ही गांव के रहने वाले मनिन्दर उर्फ मनी की सितारगंज क्षेत्र में हत्या कर शव को वाहन से बूरी तरह से कुचलवा दिया। इसके बाद हत्या को दुर्घटना का रूप देकर अपनी पहचान मिटाने के लिए षडयन्त्र में परिजनों को शामिल कर लिया। शव को अपनी पहचान देने के लिये उसके कपड़ों में अपना आधार कार्ड व एक डायरी रखी। जिसमें अपने परिजनों का नम्बर दर्ज कर दिया। घटना की जानकारी के बाद परिजनों से खुद के रूप में शव की पहचान कराई। पंचायतमाना व पोस्टमार्टम कराकर उसने स्वयं का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि मुकेश यादव पर की कम्पनियों के कर्ज था। इसके अलावा उसके ऊपर यूपी में कई मुकदमे दर्ज थे। उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हुई थी।  उत्तर प्रदेश क्षेत्र में अपने ऊपर चल रहे विभिन्न अभियोगों को बन्द करवाने के उद्देश्य से उसने षडयन्त्र रचा। बाद में उसने आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसेन्स, पासपोर्ट व अन्य अभिलेखों में अपना नाम मुनेश यादव दर्ज कराकर  जिला शहजहाँपुर में रह रहा था।   शाहजहाँपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वर्ष 2022 में गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया था कि सितारगंज क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति के शव को अपनी पहचान देकर स्वयं का पंचायतनामा कराकर अपना मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर अपने कागजातों में अपना नाम मुनेश यादव दर्ज करा लिया।मुकेश यादव के जिन्दा होने की सूचना पर उसके गांव के निवासी मोनू यादव ने दी थी।मोनू का भाई मनिन्दर उर्फ मनी मुकेश कुमार के साथ काम करता था। घटना के दिन से मनिंदर लापता हो गया। इस मेले की सूचना पुलिस को दी।  जांच के बाद पुलिस ने मुकेश यादव पुत्र भीकम सिंह, धर्म पाल पुत्र भीकम सिंह, भीकम सिंह पुत्र रामचन्द्र, सूधा और संगीता निवासीगण हसनगंज का मजरा, थाना मुढापाण्डे जिला उत्तर प्रदेश,- पप्पू पुत्र किशन पाल निवासी लालपुर पट्टी खुर्द थाना पटवाई जिला रामपुर पर केस दर्ज किया।पुलिस ने मुकेश यादव पुत्र भीकम सिंह निवासी हसनगंज का मजरा थाना मुढापाण्डे जिला मादाबाद उ0प्र0 हाल पता आदर्शनगर कॉलोनी गली न0 4 थाना रोजा जिला शाहजहापुर, उसके भाई धर्मपाल पुत्र भीकम सिंह निवासी निवासी हसनगंज का मजरा थाना मुढापाण्डे मुरादाबाद को लालकुआ किच्छ रोड में शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया गया।   

इंसेट                                      

मुकेश यूपी होमगार्ड में रहा तैनात, किया गया था बर्खास्त         

एसएसपी ने बताया कि पूछताछ की गयी तो अभियुक्त मुकेश यादव ने बताया गया कि वर्ष 1999 में उत्तर प्रदेश होमगार्ड में भर्ती हो गया था। उसकी ड्युटी मुरादाबाद के थानों में ही रहती थी। कुछ समय के बाद में ड्युटी करने के उपरान्त सडकों में गाडियों को रोककर उनसे अवैध वसूली करता था। जिसकी शिकायत  पहुंची तो उसे बर्खास्त कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। जिसके बाद वह छोटे मोटे अपराध करने लगा था। मैंने अपराध की दुनिया में अपनी पैठ बना ली थी। जिस पर मेरे विरूद्ध जनपद मुरादाबाद में काफी मुकदमे पंजीकृत हो गये थे। इस कारण आये दिन पुलिस मेरे घर पर आती जाती रहती थी। जिससे पूरा परिवार परेशान हो गया था। इस कारण परिवार वालो के साथ मिलकर उसने मनिन्दर की हत्या की योजना बनाई। मनिंदर उसकी ही कद काठी का था। उसने मनिन्दर को मारकर उसके शव को अपनी पहचान दे दी।            

 इंसेट

मनिंदर को पैसों का लालच देकर ले आया था रुद्रपुर, सिर पर पत्थर से किये थे वार                                      

इसी बीच मनिन्दर का भाई मोनू वाहन चोरी के मामले में देहरादून जेल चला गया था। तथा मैने मौके का फायदा उठाकर मनिन्दर को पैसों का लालच देकर 28 जुलाई .2015 को मैने मनिन्दर को रामगंगा पुल मुरादाबाद के पास से अपनी कार में बैठाया और रूद्रपुर ले आया था। रास्ते में मनिन्दर को काफी शराब पिला दी थी। जब हम रूद्रपुर पहुंचे तो रात के लगभग 09.00 बजे रहे थे। वहां पर हैप्पी मिला तो सिसैया के पास पहुंचे। कार और बाइक खड़ी कर फिर शराब पीने लगे। सुनसान जगह पर जब मनिन्दर को काफी नशा हो गया। उसने पत्थर से मनिन्दर के सर में 2-3 बार जोरदार वार किये। जिससे वह बेहोश हो गया जिसके बाद मैने अपने आधार कार्ड और एक डायरी जिसमें मेरे परिवार वालों के मोबाईल नम्बर लिखे थे मनिन्दर की पहनी पैण्ट की जेब में डाल दिये। हैप्पी किसी भारी वाहन के आने का इन्तजार करने लगे तभी कुछ समय बाद खटीमा से किच्छा की ओर एक बडा ट्रक आ रहा था जैसे ही ट्रक का अगला हिस्सा हमसे पार हुआ हम दोनों ने मनिन्दर को मिट्टी के टीले से रोड की तरफ तेजी से धकेला। जिससे मनिन्दर ट्रक के पिछले टायरों से बूरी तरह कुचल गया था। उन्होंने बाइक मनिन्दर की लाश के पास गिरा दी और कार से भाग गए। फिर मेरे परिवार वालों ने सितारगंज अस्पताल में आकर शव की शिनाख्त कर ली। पूछताछ में धर्मपाल ने भी मुकेश यादव द्वारा बताये गयी बात का समर्थन किया।

गिरफ्तार आरोपी

मुकेश यादव पुत्र भीकम सिंह निवासी हसनगंज का मजरा थाना मुढापाण्डे जिला मुरादाबाद उ०प्र० हाल पता आदर्शनगर, 

कॉलोनी गली न0 4 थाना रोजा जिला शाहजहापुर, धर्मपाल पुत्र भीकम सिंह निवासी निवासी हसनगंज का मजरा थाना मुढापाण्डे जिला मुरादाबाद

Narayan singh Rawat

Chief Editor 9917435143

You cannot copy content of this page